जिले में काेराेना से 15 दिन में दूसरी बार एक दिन में 2 लोगों की मौत हुई है। अब मृतकों की संख्या में 13 हो गई है। इसके अलावा 41 नए केस भी मिले हैं।
रमेश नगर की रहने वाली 78 वर्षीय महिला ने साेमवार काे करनाल कल्पना चावला काॅलेज में दम ताेड़ दिया है। काेराेना का इलाज चल रहा था। महिला काे बुखार व सांस लेने में दिक्कत भी थी। 1 सप्ताह पहले महिला का पुत्र दिल्ली से आया था। इसके तीन दिन बाद उनकी मां की तबीयत खराब हाे गई। इसके बाद एक निजी अस्पताल में ले गए ताे उन्हाेंने काेराेना टेस्ट कराने के लिए कहा। उन्हाेंने खानपुर व करनाल में इलाज कराने के लिए कहा क्याेंकि महिला सीरियस थी। करनाल में टेस्ट कराया ताे 2 घंटे बाद रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
वहीं आठ मरला क्षेत्र के एक व्यक्ति ने भी खानुपर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा है। साेमवार काे मिले नए 41 केसाें में सबसे ज्यादा विकास नगर से 11 केस मिले हैं। विकास नगर की गली नंबर 3 से एक ही परिवार के 5 लाेग पॉजिटिव मिले हैं, इसमें एक बुजुर्ग महिला और 2 बच्चे भी शामिल हैं। जिले में अब काेराेना केसाें की संख्या 952 पर पहुंच गई हैं।
एंटीजन किट से 11 और लाेग पाॅजिटिव मिले
माेबाइल टीम के नाेडल अधिकारी डाॅ. ललित वर्मा ने बताया कि एंटीजन किट से माेबाइल टीम ने साेमवार काे विकास नगर में 177 लाेगाें के टेस्ट किए, इनमें 11 लाेग पाॅजिटिव मिले हैं। एंटीजन किट से अब तक 5 दिनाें में 395 लाेगाें के टेस्ट हुए हैं। इनमें कुल 25 लाेग पाॅजिटिव मिले हैं। इन किट से कंटेनमेंट जाेन में जांच की जा रही है। पाॅजिटिव मिलने वाले काे एनसी काॅलेज में भी एडमिट किया जा रहा है। जिले में एक्टिव केसाें की संख्या 421 हाे गई है। इसमें 60 केस डिस्चार्ज भी किए गए हैं।
एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों ने कोरोना को हराया
जिले में काेराेना के 60 केस डिस्चार्ज किए गए हैं। ये अब तक के एक दिन ठीक हाेने वाले सबसे ज्यादा केस भी हैं। जिले में कुल 519 केस डिस्चार्ज हाे चके हैं। जिले में मिले अब तक कुल 952 केसाें के मुकाबले में ये आधे से भी ज्यादा केस हैं, जाे स्वस्थ हाे चुके हैं। करीब 58 प्रतिशत लाेग अब तक काेराेना से स्वस्थ हुए हैं। जुलाई में अब तक कुल 398 केस डिस्चार्ज हाे चुके हैं। जिले में 421 केस एक्टिव हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hK1YAG