5 लोगों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लघु सचिवालय में प्रदर्शन, पुलिस से हाथापाई, गेट का शीशा तोड़ा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 27 July 2020

5 लोगों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लघु सचिवालय में प्रदर्शन, पुलिस से हाथापाई, गेट का शीशा तोड़ा

लोहारी गांव के अंकुश हत्याकांड में सरपंच संदीप, उसके भाई संजय समेत 5 आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से खफा परिजनों ने सोमवार को लघु सचिवालय में जमकर प्रर्दशन किया। लोगों ने अंदर घुसने का प्रयास किया तो उनकी पुलिस के साथ हाथापाई हो गई। इस दौरान भीड़ से गेट का शीशा टूट गया। बाद में 5 लोगों का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला। लेकिन उचित आश्वासन नहीं मिलने पर परिजनों ने फिर प्रदर्शन किया और फिर वे सांसद संजय भाटिया से मिले। सांसद ने दो सप्ताह में सभी आरोपियाें को गिरफ्तार कराने का भरोसा दिया है।

लोहारी निवासी मृतक अंकुश के भाई नीरज ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपी बिट्टू, पवन, दिनेश, कीमती, राजपाल, जयसिंह को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन सरपंच संदीप, उसके भाई संजय समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। एसपी ने मामले की जांच सीआइए-1 को सौंप रखी है। वे कहते हैं कि पांचों आरोपियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिल रहे हैं, इ‌सलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। जबकि भाई का कहना है कि कई लोग गवाही देने को तैयार हैं कि हत्या में येे लोग भी शामिल थे। लेकिन पुलिस ने इनके साथ मिलीभगत कर ली है।

न्याय मांगने पहुंचे थे पीड़ित और उनपर ही दर्ज कर लिया केस
हत्या में न्याय मांगने पहुंचे पीड़ित लोगों पर ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। हवलदार अरुण कुमार ने शिकायत दी कि लोहारी गांव के करीब 90 व्यक्ति व महिलाएं हत्या के मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिलने आए थे। वहां लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की और गेट का शीशा तोड़ दिया। वे जबरदस्ती अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने संदीप पुत्र राममेहर, रामफल पुत्र हरवंश, नीरज पुत्र राजेंद्र, सुरेश पुत्र भैयाराम, पवन पुत्र नफेसिंह, शैलेंद्र पुत्र धर्मपाल, कमलेश, सुनीता, रानी व प्रदीप के खिलाफ सरकारी प्रॉपर्टी तोड़ने, पुलिस के साथ हाथापाई करने का केस दर्ज किया है।

मृतक बच्चों के हत्यारों को पकड़ने की मांग को परिजन और कमेटी सदस्य एसपी से मिले
थर्मल. गांव बिंझौल निवासी अरुण ,वंश व लक्ष्य की मौत को लेकर पुलिस अभी किसी अंजाम तक नहीं पहुंची । वहीं इस मामले 21 सदस्यीय कमेटी के सदस्य एसपी पानीपत से मिले और नामजद हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी ने डायटम व एफएसएल रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कही जो कमेटी को मंजूर नहीं। अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसी कारण परिजनों व कमेटी के सदस्यों में रोष है।

कमेटी के सदस्य पाला राम ने बताया कि पुलिस प्रशासन कारवाई करने के कुछ नहीं कर रहा । एसपी द्वारा बनाई गई एसआईटी ने भी कुछ नहीं किया। तीनों बच्चों की मौत के हत्यारोपी खुलेआम घूम रहे हैं। अब इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि 30 जुलाई को कई जिलों के लोग मिलकर लघु सचिवालय पानीपत के सामने महापंचायत करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पानीपत. लोहारी के अंकुश की हत्या के मामले में सरपंच समेत 5 आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से खफा परिजनों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से खरी-खरी सुनाती महिला।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39xbAfq

ADD











Pages