लघु सचिवालय में साेमवार काे डीसी धर्मेंद्र सिंह ने अधिकारियाें की मीटिंग ली। डीसी ने कहा कि अबकी बार स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम सीमित दायरे में होंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जाएगा। डीसी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस शिवाजी स्टेडियम में मनाया जाएगा। कोरोना वायरस से बचाव को देखते हुए अबकी बार बच्चों को कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बच्चे परेड में भी भाग नहीं लेंगे और पीटी व डंबल लेजियम इत्यादि का कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों या उनके परिजनों को भी संबंधित तहसीलदार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी स्वतंत्रता दिवस समारोह से पूर्व किसी दिन उनके घर पर जाकर सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि परेड में पुलिस की पुरुष व महिला की टुकड़ी, होमगार्ड के जवान और एनसीसी सीनियर के लड़के एवं लड़कियों की टुकड़ी भाग लेगी।
सभी मार्गाें काे सजाया जाए
डीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन अच्छी प्रकार से करें। सभी मुख्य मार्गो को अच्छी तरह से सजाया जाए। शिवाजी स्टेडियम में पीने के पानी, एम्बुलेंस इत्यादि की व्यवस्था पूरी तरह से हो। 10 व 12 अगस्त को रिहर्सल होगी। 13 अगस्त को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल होगी। बैठक में एडीसी प्रीति, एसडीएम दलबीर, सीटीएम सुमन भानखड़ उपस्थित रहीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g7xE2C