पंजाब सीमा से सटे वार्ड 3 में नए बने कंटेनमेंट जोन में लिए सैंपल, जरूरी चीजें करवा रहे मुहैया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 1 July 2020

पंजाब सीमा से सटे वार्ड 3 में नए बने कंटेनमेंट जोन में लिए सैंपल, जरूरी चीजें करवा रहे मुहैया

शहर के वार्ड नंबर 3 में नया कोरोना पॉजिटिव के सामने आने के बाद प्रशासन की ओर से कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जिसमें आवागमन बंद कर आमजन को घरों में सुरक्षित रहने और आवश्यक वस्तुओं को कंटेनमेंट जोन के एंट्री पॉइंट पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डोर टू डोर सर्वे के साथ 35 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
शहर के वार्ड नंबर 3 के कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के मद्देनजर काला मित्तल के घर से एसके दूआ के घर तक (एक तरफ) व तरसेम के घर से भूषण मित्तल के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन व वार्ड नंबर 4 में शिव चौक के आसपास के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया है। कंटेनमेंट जोन और बफर जोन के लिए यहां आर्य विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसमें हेल्पलाइन नंबर 01668-222729 पर किसी भी जरूरत और इमरजेंसी से अवगत करा सहयोग लिया जा सकता है।

इसके अलावा कंटेनमेंट जोन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीजीटी चरणजीत सिंह (72774-00707) व टीटीजी सुभाष कुमार (94161-24620) को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया है। कंट्रोल रूम के इंचार्ज टीजीटी सुशील कुमार (86850-15770) होंगे व एम ओ डा. गगनदीप सरां स्वास्थ्य टीम प्रभारी हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन व एसएमओ डॉ. महेंद्र कुमार भादू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 35 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनकी जांच रिपोर्ट आने पर आगामी निर्णय लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samplers for the newly created Containment Zone in Ward 3, adjacent to the Punjab border, providing necessary things


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38qgme7

ADD











Pages