शहर के चौटाला रोड पर स्थित उपमंडल अस्पताल में मंगलवार को लायंस क्लब अक्स शहीदों को समर्पित रक्तदान शिविर लगा।शिविर में 77 लोगों ने शहादत को नमन करते हुए रक्तदान कर चीन सीमा पर शहीद हुए फौजीयों को श्रद्धांजलि दी। शिविर का आगाज विश्व शांति की स्थापना से शुरू हुआ और शहीद हुए फौजी भाइयों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।
समाजसेवी सतीश जग्गा के सानिध्य में लगे शिविर की अध्यक्षता क्लब प्रधान मुकेश गोयल ने की। इसमें विशेष अतिथि के तौर पर शिविर में पहुंचे वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके भादू, डा. सुखवंत, ब्लड बैंक अधिकारी अश्विनी शर्मा, डा. शमिन्दर मिगलानी तथा डा. मुकेश गोयल ने रक्तदानियों को प्रमाण पत्र तथा मेडल से नवाजकर सम्मानित किया।
क्लब के पूर्व अध्यक्ष ऋषि पपनेजा और पंकज मेहता ने रक्तदानीयों तथा अतिथीयो का स्वागत किया। युवा मनप्रीत सावंतखेड़ा व गोबिद प्रकाश बागड़ी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्त का दान किया और शहादत को श्रद्धांजलि स्वरुप रक्तदान कर अपने जन्म दिवस को यादगार बना लिया तो देसूजोधा से रजनी कौर, छिंदर कौर, डबवाली से मोनीका गोयल और नीलम गोयल ने रक्तदान कर नारी शक्ति की उपस्थिति दर्ज करवाई।
शिविर के अंत में अक्स के पूर्व प्रधान सुशील मैहता और सुनील रहेजा ने रक्तदानीयों, रक्त एकत्रित करने आई टीम के साथ साथ नागरिक अस्पताल के स्टाफ और उपस्थित महानुभवों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर सरपंच यादवीर सक्ताखेड़ा, डा. सुनील नंदकानी, सुरेश नागपाल, संदीप चावला, पंकज पिंचू मैहता, अरविंदर टोनू मोंगा, धीरज गर्ग, हरदीप सक्ताखेड़ा, रणजीत सावंतखेड़ा, अमित टक्कर, विशाल सिंघल, संजय खनगवाल, संदीप कौशल, दीपक मोंगा, अजय छाबड़ा, ललित मोंगा, संजीव सेतीया, हरि ग्रोवर, गगन पाहुजा, हरीश सेठी सहित गणमान्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3giCNol