दो दिन से तापमान 34 डिग्री पर, उमस ने बढ़ाई परेशानी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 25 July 2020

दो दिन से तापमान 34 डिग्री पर, उमस ने बढ़ाई परेशानी

सावन के 20 दिन बीत गए लेकिन बरसात की झड़ी अब तक नहीं लगी है। 5 जुलाई को सावन माह की शुरुआत हुई थी, तब से अब तक महज दो-तीन बार ही बारिश हुई है। हर दिन आसमान में काली घटाएं छा जाती है, लेकिन मेघ बिन बरसे ही लौट जाते हैं। शनिवार को भी दिन का तापमान 34 डिग्री पर ही रहा, लेकिन उमस रहने से गर्मी भी खूब रही। गर्मी से लोगों को परेशानी भी रही। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर आ गया। इधर, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिन बरसात होने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BwtT83

ADD











Pages