छात्रा ने जोहड़ किनारे चप्पल व सुसाइड नोट छोड़ा; पुलिस-परिवार पानी में ढूंढते रहे... फिर गायब सर्टिफिकेट व एक्टिव फोन से पता लगा जिंदा है - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 25 July 2020

छात्रा ने जोहड़ किनारे चप्पल व सुसाइड नोट छोड़ा; पुलिस-परिवार पानी में ढूंढते रहे... फिर गायब सर्टिफिकेट व एक्टिव फोन से पता लगा जिंदा है

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कोचिंग करने वाली एक छात्रा के सुसाइड नोट ने परिवार के साथ ही पुलिस को भी खूब दौड़ाया। उसने गांव के जोहड़ किनारे सुसाइड नोट के साथ ही अपनी चप्पल और चुनरी भी छेाड़ी थी। परिवार के लोगों और पुलिस ने जोहड़ के पानी में युवती की तलाश की, मगर नहीं मिला। इसी दौरान युवती के पढ़ाई के सर्टिफिकेट गायब होने और फोन एक्टिव होने का पता लगा तो परिवार और पुलिस ने राहत की सांस ली। सभी को उम्मीद है कि युवती जिंदा है। हालांकि परिवार को झज्जर के एक युवक पर संदेह है। इसलिए उसके साथ युवती के जाने का भी शक जाहिर किया है। फिलहाल पुलिस ने युवती की गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जोहड़ खाली कराने के लिए लगा दिए थे पंप सेट सदर थाना पुलिस ने बताया कि एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बेटी ने जोहड़ में कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुसाइड नोट पढ़ा। सुसाइड नोट के आधार पर सभी ने युवती की आत्महत्या की बात पर यकीन कर लिया। इसके बाद पंप सेट मंगवाकर जोहड़ को खाली कराने की तैयारी शुरू कर दी। इसके अलावा दमकल कर्मियों को भी मौके पर बुला लिया। तत्पश्चात परिजनों ने उसकी तलाश की तो पता चला कि युवती के कमरे से उसके शैक्षणिक दस्तावेज गायब हैं। पूछताछ में पता चला कि वह काफी समय तक किसी से फोन पर बात भी करती थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवती का फोन एक्टिव है।

युवती की कर रहे तलाश : आईओ राजन

जांच अधिकारी एचसी राजन ने बताया कि सुसाइड नोट में युवती ने बीमार होने की बात कहते हुए आत्महत्या करने की बात लिखी थी। शुरूआत में जोहड़ को खाली कराने का निर्णय किया लेकिन बाद में पता चला कि युवती ने आत्महत्या नहीं की है। युवती की तलाश की जा रही है।

लिखा... बीमार रहती हूं, इसलिए आत्महत्या कर रही

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि युवती शहर में कोचिंग करती थी और झज्जर के एक युवक के लंबे समय से संपर्क में थी। उसकी लगातार एक ही नंबर पर काफी समय तक बात होती थी। पिता ने भी पुलिस शिकायत में झज्जर निवासी युवक पर उसे बंधक बनाकर रखने के आरोप के साथ आत्महत्या का भी संदेह जाहिर किया, लेकिन पुलिस की जांच में यह क्लियर हो गया कि युवती ने आत्महत्या नहीं की। वह युवक के साथ ही है और उनका इरादा कुछ और संभव है। हालांकि इसके बारे में पुलिस को पुष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं। सुसाइड नोट में लिखा था कि बीमार रहती हूं, इसलिए सुसाइड कर रही हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30RnKvA

ADD











Pages