हरियाणा में एक दिन में शुक्रवार को 793 नए केस मिले हैं। जबकि च अम्बाला, रोहतक, पानीपत व गुड़गांव में एक-एक मौत हुई है। संक्रमितों का आंकड़ा 35,306 पर पहुंच गया है। अब तक 430 की जान जा चुकी है। इधर, प्रदेश में 24 घंटे में 887 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक अस्पतालों से 28,227 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
प्रदेश में अब 6618 यानी 18.76 प्रतिशत एक्टिव मरीज हैं। जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य का पहली बार रिकवरी रेट 80 प्रतिशत से ज्यादा हुआ है। इधर, गुड़गांव में संक्रमितों की संख्या नौ हजार पार कर चुकी है तो रेवाड़ी में 1700 का आंकड़ा पार हो चुका है। इसके अलावा रोहतक व अम्बाला 15-15 सौ, पानीपत 1100 और पलवल ने 900 का आंकड़ा पार कर लिया है।
इन जिलों में मिले नए केस
फरीदाबाद में 176, गुड़गांव में 78, रेवाड़ी में 74, पानीपत में 93,अम्बाला में 48,पलवल में 37, हिसार में 36, कुरुक्षेत्र में 35, रोहतक में 34, यमुनानगर में 31, पंचकूला में 29, करनाल में 26, सोनीपत में 25, महेंद्रगढ़ में 18, जींद और कैथल में 13-13, नूंह में 8, सिरसा व भिवानी में 6-6, झज्जर में 4, फतेहाबाद में 2 और चरखी दादरी में 1 नय केस मिला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30ZOhqA