आत्मदाह का प्रयास कर रहे पूर्व प्रधान को पुलिस ने पकड़ा, छुडा़ने के लिए भिड़े पीटीआई तो किया लाठीचार्ज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 31 July 2020

आत्मदाह का प्रयास कर रहे पूर्व प्रधान को पुलिस ने पकड़ा, छुडा़ने के लिए भिड़े पीटीआई तो किया लाठीचार्ज

नौैकरी जाने के बाद बहाली को लेकर लघु सचिवालय के बाहर 47 दिन से अनशन पर बैठे पीटीआई के समर्थन में धमतान तपा के पूर्व प्रधान रंगीराम नैन ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें किसी बचाकर पुलिस लेकर जाने लगी तो पीटीआई और पुलिस में हाथा पाई हो गई। पुलिस ने जमकर लाठी भांजी। इसमें कई पीटीआई को चोट आई।

बताया गया कि पीटआई शिक्षकों की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन का धमतान तपा के पूर्व प्रधान रंगीराम नैन ने समर्थन किया था।

उन्होंने कुछ दिन पहले इसको लेकर रोहतक में आत्मदाह करने घोषणा की थी। शुक्रवार को अचानक वह लघु सचिवालय पहुंचा और आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारी ने चुस्ती दिखाते हुए उससे दबोच लिया और तेल को सड़क पर बिखरवा दिया। पुलिस उसको थाने ले जाने लगी तो वहां धरना दे रहे पीटीआई विरोध कर दिया।

पीटीआई शिक्षक रंगीराम को अपने साथ ले जाना चाहते थे। इसको लेकर वहां हंगामा शुरू हो गया और पुलिस व पीटीआई भिड़ गए। इसपर पुलिस ने बल प्रयोग कर दिया। लाठी चलने पर पीटीआई शिक्षकों को में भगदड़ मच गई। पुलिस रंगीराम को हिरासत में अपने साथ ले गई। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। शिक्षकों ने पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और रंगीराम को रिहा करने की मांग की।

हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघ ने मांग की कि यदि रंगीराम को रिहा नहीं किया गया तो प्रदेश स्तरीय अनशन जींद से संचालित किया जाएगा। डीएसपी कप्तान सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधान ने आत्मदाह का प्रयास किया जिसे पुलिस ने रोक दिया। हिरासत के दौरान पीटीआई ने उन्हें जबरदस्ती छुड़वाने का प्रयास किया, जिस कारण उन पर हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। रंगीराम के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जींद. पीटीआई अध्यापकों को लाठीचार्ज करती हुई पुलिस।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hYjGk2

ADD











Pages