आज शनिवार सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 132 केवी बीटीएम रोड सब स्टेशन पावर हाऊस पर 11 केवी सिटी फीडर पर वीसीबीमें ब्रेकर लगाने का कार्य करना है। उपमंडल अधिकारी सबअर्बन, सब डिवीजन नंबर 1 ने बतायाकि इस कारण जगत कॉलोनी, रामबाग कॉलोनी, हांसी गेट, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट, क्राउन प्लाजा, आदर्श नगर, नई बस्ती, बाबा नगर रोहतक गेट, पुराना बस स्टैंड एरिया में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
एक्सटेंड वर्क पर रोक लगाने पर नगरपरिषद की हाउस मीटिंग में चेयरमैन व पार्षदों की कार्यकारी अभियंता के साथ नोक-झोंक हुई। चेयरमैन ने कुर्सी से उठकर विधायक के सामने कहा कि इस अधिकारी ने ठेकेदारों को निर्देश दिए हैं कि शहर में कोई भी एक्सटेंड वर्क उसकी इजाजत के बिना न करे, भले ही उन्हें एमपी व एमएलए ही काेई कार्य करने को क्यों न कहे।
हंगामे के बीच पार्षदों ने मीटिंग में अपने वार्ड की गलियाें के निर्माण, स्ट्रीट लाइन, नालियाें की मरम्मत, अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करवाने आदि की समस्याएं व मांगे रखीं। मीटिंग में शहर में सफाई का कार्य 4 जोन में करवाने जाने का भी फैसला लिया गया है। 50 दिन बाद शुक्रवार को नप हाउस की मीटिंग हुई। मीटिंग के आरंभ में नप ईओ दीपक कुमार ने मीटिंग का एजेंडा पढ़कर सुनाया।
इसके बाद पार्षदों ने अपने वार्ड में बनी समस्याएं व विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे। चेयरमैन ने पार्षदों को विश्वास दिलवाया कि गली निर्माण, स्ट्रीट, ओपन जिम व अन्य कार्य के प्रस्ताव पास कर सरकार को भेजे जाएंगे और राशि स्वीकृति होते ही कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। वार्डों में बनी स्ट्रीट लाइन, सफाई आदि की समस्याओं के संबंध में बैठक में मौजूद अधिकारियों से जवाब तलब किए गए।
अधिकारियों ने समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया। वाइस चेयरमैन मामनचंद ने मीटिंग में नगरवासियों की समस्या रखी कि ठेकेदारों ने अधिकारी के कहने पर कुछ गलियों का 8 से 10 फुट तक निर्माण अधूरा छोड़ रखा है। इस पर चेयरमैन रणसिंह यादव ने कहा कि नप के कार्यकारी अभियंता विकास कार्यों में रोड़ा डाल रहे हैं। जान बूझकर कर अधूरे कार्यों को पूरा नहीं किया जा रहा हैं। अधिकारी ने ठेकेदारों के साथ मीटिंग कर एक्सटेंड वर्क न करने की चेतावनी दी है। इस पर मीटिंग में हंगामा शुरू हो गया।
इस तरह हुई नोक-झोंक
चेयरमैन रणसिंह यादव ने मीटिंग में विधायक घनश्याम सर्राफ के सामने कहा कि कार्यकारी अभियंता ने नप ठेकेदारों की उसे व पार्षदों से बिना बताए मीटिंग की और ठेकेदारों से कहा कि शहर में कोई भी एक्सटेंड वर्क न करें, भले ही एमपी व एमएलए ही काेई कार्य करने को क्यों न कहें।
कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण ने कहा कि उसने ठेकेदारों से एमपी व एमएलए के बारे में ऐसा नहीं कहा था। उसने ठेकेदारों से कहा था कि नियमों के अनुसार ही एक्सटेंड कार्य करें और इस संबंध में पहले उसे सूचित करें।
चेयरमैन: अब वर्क एक्सटेंड क्यों नहीं हो सकते जब पहले होते थे।
एक्सईएन: उनके आने से पहले होते होंगे, अब नहीं होंगे। वह केवल नियमों के अनुसार ही कार्य एक्सटेंड कर सकते हैं। दो लाख के कार्य को वह 25 लाख तक के कार्य का विस्तार नहीं कर सकते।
चेयरमैन: जब आप भिवानी नगरपरिषद में एमई के पद पर थे तो कैसे कार्य एक्सटेंड कर दिए थे। सेक्टर रोड 80 लाख रुपये था जाे बाद में बढ़ाकर दो करोड़ कर हो गया था।
विधायक: जब आप एमई के पद पर थे तो आपने ही ऑटो मार्केट क्षेत्र में 98 लाख के कार्य का विस्तार कर सवा करोड़ किया था।
चेयरमैन: पार्षद व चेयरमैन जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैंऔर नप के सभी अधिकारियों से ऊपर हैं। नप मीटिंग में जो प्रस्ताव पास होते हैं अधिकारियों को उन पर कार्य करना होता है। फिर भी कोई गलत फहमी है तो कानून पढ़ लेना। कुछ गलियों के कार्य वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद भी पिछले दो साल से शुरू नहीं हुए हैं।
एक्सईएन: ऐसे 17 कार्य हैं।
चेयरमैन: शुरू क्यों नहीं करवाते हैं, जो ठेकेदार कार्य नहीं कर रहा है उसे ब्लैक लिस्ट करें।
एक्सईएन: दो बार नोटिस जारी किए किए हैं।
चेयरमैन: बार बार नोटिस से क्या होगा जनता का काम चाहिए। अगर जल्द कार्य नहीं करते है तो उन्हें ब्लैक लिस्ट करो।
आखिर में मीटिंग में मौजूद अन्य अधिकारियों ने कहा कि मामले को बैठकर सुलझा लेंगे। इसके बाद मामला शांत हुआ।
जानिए...मीटिंग में कौन-कौन से प्रस्ताव हुए पास
नप के ईओ दीपक गोयल ने प्रस्ताव रखा कि शहर को सफाई के लिए चार भागाें में बांटा जाएगा। एक हिस्से में नगरपरिषद के सफाई कर्मचारी सफाई व कूड़े का उठान करेंगे, जबकि इस बार दो की बजाय तीन ठेकेदारों को कार्य दिया जाएगा। शहर के तीन भागों में सफाई का कार्य ठेके पर करवाया जाएगा। जिस पर सभी ने सहमति जताई।
पार्षदों ने मीटिंग में अपने अपने वार्डों में क्षतिग्रस्त गलियों की मरम्मत का प्रस्ताव रखा। जिस पर चेयरमैन ने सहमति जताते हुए प्रस्ताव पास किया गया। मंडी टाउनशिप में स्थित चार पार्कों की क्षतिग्रस्त चारदीवारी का निर्माण व ओपन जिम लगाने पर भी सहमति जताई गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h8RhYi