पहले 43 दिन में 151 पॉजिटिव केस, अब सिर्फ 12 दिन में दोगुना रफ्तार से हुए 311 संक्रमित - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 1 July 2020

पहले 43 दिन में 151 पॉजिटिव केस, अब सिर्फ 12 दिन में दोगुना रफ्तार से हुए 311 संक्रमित

जिले में कोरोना के केस 300 पार हो गए हैं। महामारी का यह तीसरा शतक डराने वाला है। चिंता की बात ये है कि कभी सबसे सुरक्षित जिलों में रहा रेवाड़ी आज प्रदेश में वायरस की सूची में तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। इससे पहले 22 में से राज्य के सिर्फ 8 ही जिले ऐसे थे, जिनमें कोरोना के केस 300 से ज्यादा हुए हैं और अब उनमें रेवाड़ी भी शामिल हो गया है। ज्यादातर केस जून माह के दौरान ही आए हैं।

वायरस के फैलने की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहला केस आने के बाद शुरूआत के 43 दिन में 151 केस सामने आए। इसके बाद महज 12 ही दिन में यह आंकड़ा दोगुना से भी ज्यादा हो गया। बुधवार को जिले में 18 नए मरीज मिले। अब संक्रमितों का आंकड़ा 311 हो गया है। एक्टिव केस भी 200 से ज्यादा हैं। इसलिए प्रशासन को इन्हें रोकने के लिए खास इंतजाम करने की जरूरत है। बुधवार को जिला प्रशासन ने इसके लिए नए सिरे से अधिकारियों की ड्यूटियां भी तय की हैं।

आंकड़ों से समझिए कोरोना की तेजी, 8 जिलों में हमसे ज्यादा पॉजिटिव केस

7 मई तक रेवाड़ी ही ऐसा जिला था जहां एक भी कोरोना केस नहीं था। अब सिर्फ 8 ही जिले हमने से आगे हैं, जहां ज्यादा केस हैं। जबकि 13 जिलों से अधिक संक्रमित रेवाड़ी जिले में मिल चुके हैं। गुड़गांव में आंकड़ा 5 हजार तो फरीदाबाद में साढ़े 3 हजार पार कर चुका है। जबकि सोनीपत में 1386, रोहतक में 593, भिवानी में साढ़े 400 पार, अंबाला में 328, करनाल में 325 और पलवल में 327 केस हो चुके हैं।

10 दिन में 11 की औसतसे आ रहे हररोज मामले

जिले में पिछले 10 दिनों से 11 की औसत से हर रोज मामले आ रहे हैं। 8 मई को पहला केस मिलने के बाद 100 केस होने में 40 दिन लगे थे। 16 जून केा 100 का आंकड़ा पार कर केस 123 हो गए थे। इसके बाद 200 का आंकड़ा पार करने में महज 6 दिन का समय लगा। 22 जून को 202 मामले हो गए थे। तीसरा 100 पार होने में 10 दिन लगे हैं। बुधवार 1 जुलाई को केस 311 हो गए।

जरा संभलिए; बीते माह में महामारी बढ़ी, कहीं अनकंट्रोल न हो जाए

जून में 86फीसदी केस सिर्फ इसी माह मिले

जिले में अब तक मिले केस के 86 फीसदी मामले सिर्फ जून में ही सामने आए हैं। मई में 23 केस मिले थे। जबकि 1 जून से 30 जून के बीच 270 केस सामने आए। 30 जून तक कुल 293 पॉजिटिव हुए थे, जो कि एक दिन बाद ही तिहरा शतक पार करके 311 तक पहुंच गए हैं।

जुलाई में कोरोना विस्फोट संभव

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहले ही जुलाई में कोरोना के केस में बेतहाशा बढ़ोतरी की आशंका जता चुके हैं। यदि लोगों की लापरवाही जारी रही तो संभवत: जुलाई अंत तक 6800 से 7 हजार तक केस हो सकते हैं। इस माह की पहली ही तारीख केा 18 केस मिले हैं।

यहां नए केस... एक ही दिन में मिले 18 संक्रमित

मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिलेभर में 18 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें छिपट वाड़ा व अजय नगर में 2-2, जबकि कायस्थवाड़ा, राजगढ़ बावल, धारूहेड़ा, सेक्टर-3 रेवाड़ी, बारा हजारी, गोकल बाजार, रामसिंहपुरा, साल्हावास, बालधन कलां, सांझरपुर, आसलवास, खासापुरा, बंजारवाड़ा व धारूहेड़ा चुंगी से संबंधित एक-एक केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को कांटेक्ट ट्रेसिंग व आईएलआई के आधार पर 118 सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 5393 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक मिले 311 संक्रमितों में से 5 की मौत हो चुकी है तथा 97 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। बाकी 209 एक्टिव केस हैं, जो कि अलग-अलग जगह पर उपचाराधीन हैं। एक्टिव केस में 9 विभिन्न अस्पतालों में व 26 जिला कोविड केयर सेंटर में एडमिट हैं, जबकि 174 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

प्रशासन की तैयारी : कोविड मैनेजमेंट टीमें की गठित

महामारी कोरोना के मामलों की बढ़ोतरी ने प्रशासन की भी चिंता बढ़ा दी है। इसी के चलते डीसी यशेंद्र सिंह ने वायरस की चेन तोड़ने के उपायों की बारीकी से निगरानी और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त चिकित्सा सुविधाएं तैयार रखने के लिए अधिकारियों की टीमों का गठन किया है। डीसी ने कहा कि हर तरह की परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होगा। जरूरत पड़ने पर प्राईवेट हेल्थ सेंटर व अस्पतालों को कोविड पीडि़त व्यक्तियों के उपचार के उपयोग में लाया जाएगा। इसके लिए जिला कोविड मैनेजमेंट टीमों का गठन किया गया है।

ये 7 टीमें बनाई, एडीसी होंगे ओवरऑल इंचार्ज

  • चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, प्राइवेट अस्पताल में बेड प्रबंधन, वेंटिलेटर प्रबंधन, आईसीयू मैकरो प्रबंधन, जरूरत के अनुसार प्राईवेट अस्पतालों में बैड प्रबंधन, सुविधाओं को साइट का चयन करने आदि को एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एमई नप रेवाड़ी अजय सिक्का व एसएमओ डॉ. अशोक रंगा की टीम बनाई है।
  • कांटेक्ट ट्रेसिंग व इसके अपडेशन, रेपिड रिस्पांस टीम द्वारा पीएचसी की मॉनिटरिंग व कांटेक्ट ट्रेसिंग थ्रू आर आर टी, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए आरआरटी को जरूरत के अनुसार इक्विपमेंट उपलब्ध कराना, कांटेक्ट ट्रेसिंग डाटा कंपाईलेशन, हाई रिस्क सैंपलिंग, पोर्टल पर कांटेक्ट ट्रेसिंग डाटा अपडेट करने आदि के लिए एसपी नाजनीन भसीन, एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, डीटीपी प्रवीण चौहान, ईओ वक्फ बोर्ड फारूख, उप सिविल सर्जन, डॉ. टीसी तंवर, एडीआईओ सुनील कुमार व एचसीएस ईएसीयूटी जय प्रकाश की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • एंबुलेंस फ्लीट मैनेजमेंट के लिए जीएम रोडवेज व उप सिविल सर्जन लाल सिंह की टीम गठित की गई है। समय पर डाटा अपडेशन व टेस्टिंग लैब के साथ तालमेल बनाने, कंफर्म केसों की पुष्टि करने, प्रतिदिन बुलेटिन जारी करने के लिए एसडीएम बावल रविंद्र कुमार, एमओ डॉ. रेणु बसंल, उप सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार व एचसीएस ईएसीयूटी मिस अंकिता की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • केसों को अस्पताल भेजने, होम आइसोलेशन व अनपेड क्वारेंटाइन मरीजों के स्वास्थ्य की प्रतिदिन जानकारी लेने के लिए सीईओ जिप उदय सिंह देशवाल, एमओ डॉ संजय, नायब तहसीलदार अंडर ट्रेनिंग नरेंद्र सिंह, निशा तंवर, व एचसीएस ईएसीयूटी अमन की टीम गठित की गई है।
  • प्रतिदिन सरकारी व अनपेड सुविधाएं जिनमें सीसीसी, डीसीएचसी व डीसीएच फैसेलिटी मैनेजमेंट, पेड आइसोलेशन फैसेलिटी के साथ तालमेल, व संभावित कोविड पॉजिटिव को सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए तालमेल बनाए रखने के लिए डीआरओ विजय यादव, डीईटीसी सेल टैक्स संजीव राठी, एईटीओ डीईटीसी कार्यालय कश्मीर सिंह, एसएमओ डॉ सुदर्शन पंवार, व एचसीएस ईएसीयूटी निशा की टीम गठित की गई है।
  • कोविड से पीडि़त मृतक का कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार दाह संस्कार के लिए डीएफओ सुंदर लाल, ईओ नगर परिषद विजय पाल व एसएमओ डॉ. सर्वजीत की टीम का गठन किया गया है। एडीसी राहुल हुड्डा जिला कोविड मैनेजमेंट टीम के ओवरऑल इंचार्ज होंगे। बेहतर तालमेल के लिए निरंतर समीक्षा बैठक होगी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
151 positive cases in first 43 days, now 311 infected at double speed in just 12 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CUpRXe

ADD











Pages