हरयाणा में 545 नए केस मिले, 12 मौतें, 11 दिन का ट्रेंड: सबसे ज्यादा भिवानी में 47%, रेवाड़ी में 45% व करनाल में 35% मरीज बढ़े - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 2 July 2020

हरयाणा में 545 नए केस मिले, 12 मौतें, 11 दिन का ट्रेंड: सबसे ज्यादा भिवानी में 47%, रेवाड़ी में 45% व करनाल में 35% मरीज बढ़े

राज्य में कोरोना का संक्रमण फरीदाबाद और गुड़गांव के बाद अब बाकी जिलों में भी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 11 दिन में भिवानी जिले में सर्वाधिक 47% और रेवाड़ी में 45% मरीज बढ़े हैं। हालांकि, संख्या के हिसाब से सबसे ज्यादा केस फरीदाबाद व गुड़गांव में ही सामने आए हैं। लेकिन मरीजों के बढ़ने की दर गुड़गांव में 14% व फरीदाबाद में 21% रही।

करनाल में 35, महेंद्रगढ़ व सोनीपत में 32-32, झज्जर में 30 फीसदी मरीज बढ़े हैं। शुरुआत में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले गुड़गांव, फरीदाबाद नूंह, पलवल, अम्बाला में सामने आए थे। लेकिन अब दूसरे जिलों में संक्रमण ज्यादा बढ़ रहा है। इधर, प्रदेश में एक दिन में फिर 545 नए केस मिले हैं। जबकि 12 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 256 पर पहुंच गई है।

राज्य में गुड़गांव में 4, फरीदाबाद व करनाल में 3-3, हिसार व रोहतक में 1-1 मरीज की माैत हुई है। राज्य में 520 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब ठीक होने वालों का आंकड़ा 11019 पर पहुंच गया है। जबकि कुल 15761 मरीजों में अभी 4486 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

सीएम बोले- 30 जून तक 35 हजार केसों का अनुमान था, इसे रोकने में कामयाब रहे
गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा, यूपी व दिल्ली के सीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। दिल्ली व एनसीआर के गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक व झज्जर व यूपी के बागपत, गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद जिलों की समीक्षा की गई। बैठक में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी जुड़े। शाह ने दिल्ली-एनसीआर के लिए नई रणनीति बनाने को कहा है।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 7 दिन में ठीक होने वालों की दर 70.75% है। यह एक समय 32% रह गई थी। गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत, झज्जर में 7 दिनों में 2724 सक्रिय मामले हैं और 2110 नए मामले भी आए हैं। 30 जून तक हरियाणा में 35000 से अधिक केस का अनुमान था, लेकिन प्रबंधों के कारण यह 15500 तक पहुंची।

रोजाना होंगे 5000 रेपिड टेस्ट
रोज किए जाने वाले रेपिड टेस्ट 4000 से 5000 कर दिए गए हैं। गुड़गांव में 3500 रेपिड टेस्ट किए जा रहे हैं और एनसीआर के अन्य जिलों में भी रेपिड टेस्टिंग शुरू की जाएगी। गुड़गांव में 17 एग्रेसिव कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। लोग अपने शरीर में स्वयं ऑक्सीजन की जांच कर सकें, इसलिए 1500 पल्स ऑक्सीमीटर वितरित किए गए हैं। 1000 ऑक्सीमीटर और वितरित किए जाएंगे।

दिल्ली में देश का पहला प्लाज्मा बैंक शुरू, सैन्य अफसर का निधन
नई दिल्ली /काेलकाता| काेराेना मरीजाें के इलाज में मदद के लिए गुरुवार काे दिल्ली में देश का पहला प्लाज्मा बैंक शुरू हाे गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आईएलबीएस अस्पताल में इसे लाॅन्च किया। उन्हाेंने कहा कि यह कोरोना संक्रमिताें की जान बचाने में काफी मददगार साबित होगा।

उधर, काेराेना संक्रमण के चलते गुरुवार काे सेना के एक ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी का निधन हाे गया। अधिकारियाें ने बताया कि पूर्वी कमान के मुख्यालय में तैनात ब्रिगेडियर विकास साम्याल बैरकपुर के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोराेना संक्रमित केस मिलने पर गोकल बाजार में बंद की गई गली।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NU42sY

ADD











Pages