बारिश में गली में नहा रहा था 7 वर्षीय गौरव, पैर से निकली चप्पल पकड़ने में जोहड़ में गिरा, मौत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 30 July 2020

बारिश में गली में नहा रहा था 7 वर्षीय गौरव, पैर से निकली चप्पल पकड़ने में जोहड़ में गिरा, मौत

टिकौला गांव के जोहड़ ने एक और बच्चे को मौत के आगोश में समां लिया। इस बार बारिश में नहाते समय 7 साल का गौरव पुत्र संदीप जोहड़ में गिर गया। आधा घंटे बाद जोहड़ से गौरव की डेडबॉडी निकाली। पिछले 5 साल में जोहड़ में डूबने से यहां तीसरे बच्चे की मौत हुई है। टिकौला निवासी संदीप का 7 साल का बेटा गौरव मीमारपुर के स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था।

गुरुवार को वह अपने दोस्तों के साथ बारिश में नहा रहा था। नहाते समय उसके पैरों से चप्पल निकल गई। वह चप्पल पकड़ने लगा और गली में फिसलन की वजह से पानी के बहाव में बहता हुआ जोहड़ में गिर गया। गौरव के डूबने पर बच्चों ने शोर मचा दिया। गांव के युवा जोहड़ में कूद गए। काफी तलाश के बाद गौरव का शव मिला। मीमारपुर पुलिस चौकी ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।

26 सितंबर को जन्मदिन, दादा से मांगा था केक-मिठाई लाना
गाैरव के दादा लक्ष्मण ने कहा कि उसके पौते गौरव का 26 सितंबर को जन्मदिन है। गौरव पढ़ाई में अव्वल था। उसे जो एक बार बताया जाता, वह उसे याद रहता था। वह सवाल पूछता रहता था। 26 सितंबर को उसका जन्मदिन था। वह उसे कहता था कि दादा जन्मदिन पर केक व मिठाई लाना। पौते की मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा है। उसके बेटे संदीप के पास अब केवल एक बेटा सौरभ रह गया है।

मां ने मना किया था, लेकिन बारिश में नहाने की जिद करने लगा था गौरव
मां पिंकी ने बतया कि उसने गौरव से कहा था कि बेटा बारिश में भीगने से बीमार हो जाएगा। गौरव नही माना और जिद करने लगा। गली के और बच्चे भी नहा रहे थे, इसी वजह से उसने भी गौरव को नहाने जाने दिया। मां गौरव को याद कर बार- बार बेहोश हो रही है।

चारदीवारी तो कराई, लेकिन घट्‌टे से निकला गौरव : यह जोहड़ बच्चों की जिंदगी लील रहा है। पांच साल में यह तीसरी मौत है। इससे पहले लड़की व बच्चा भी डूब चुका है। ग्रामीणों ने कहा कि जोहड़ की सफाई नहीं कराई जा रही है। पंचायत ने केवल चारदीवारी करा दी। गांव का पानी जिस घट्‌टे से जोहड़ गिरता है, उसी से फिसलता हुआ गौरव जोहड़ में गिरा था। ग्रामीणों ने अब प्रशासन से इस जाेहड़ को समाप्त कर यहां पार्क बनाने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राई. बेटे गौरव की मौत के बाद विलाप करती मां और परिजन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/314kxcf

ADD











Pages