रेकी कर पुलिसकर्मियों के घर में ही करता था चोरी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 27 July 2020

रेकी कर पुलिसकर्मियों के घर में ही करता था चोरी

राजस्थान की हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस हिसार के एक युवक को चोरी के आरोप में बीकानेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। इस चोर ने पुलिस पूछताछ में हैरत करने वाला खुलासा किया है। पुलिस की प्रथम पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अक्सर पुलिसकर्मियों के सरकारी क्वार्टर में ही चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी ने हिसार, अंबाला सहित राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में चोरी की वारदातों को कबूल किया है।

आरोपी ने बताया कि पुलिसकर्मी अक्सर इस बात को लेकर आश्वस्त रहते हैं कि पुलिस लाइन में घुसकर उनके क्वार्टर में कौन चोरी करेगा। आरोपी पुलिसकर्मियों के ड्यूटी पर जाने के बाद पहले उनके क्वार्टरों की रेकी करता था और बाद में चोरी। पकड़े गए आरोपी की पहचान हिसार के राजीव नगर निवासी रवि सैनी के रूप में हुई है। आरोपी को करीब दस दिन पूर्व चूरू पुलिस लाइन में एक महिला कांस्टेबल के घर चोरी करते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद आरोपी को अदालत पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था जहां से हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाई है।

पुलिसकर्मियों के घर वारदात के मामले
केस -1 आरोपी रवि सैनी ने 16 जुलाई को चूरू पुलिस लाइन स्थित महिला कांस्टेबल सविता के घर चोरी करने का प्रयास किया था। जहां आरोपी रवि को दबोच लिया गया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि वह चोरी के फिराक में हिसार से स्कूटी लेकर चूरू आया था। आरोपी के खिलाफ महिला कांस्टेबल की शिकायत पर कोतवाली थाना में चोरी मामला दर्ज किया गया था।

केस -2 आरोपी ने 6 अप्रैल 2018 में हनुमानगढ़ पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल रोशनी देवी के क्वार्टर से 4 तोले सोने , 7-8 तोले चांदी के गहने और 4 हजार की नगदी चुराई थी। पुलिस ने चोरी के 2 वर्ष पुराने मामले में पड़ताल के बाद आरोपी रवि सैनी को बीकानेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है, जिसने यह वारदात करना स्वीकार किया है।

इसके अलावा इन स्थानों पर चोरियां की कबूल
हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस के जांच अधिकारी मनीष बिश्नोई ने बताया कि आरोपी ने चोरी की चार वारदातें हनुमानगढ़ पुलिस लाइन में, 1 बठिंडा, 1 गंगानगर, 1 चूरू, 2 हिसार में करने की बात कबूल की है। पुलिस ने आज आरोपी को अदालत पेश कर पुलिस रिमांड मांगा है। वे इस मामले में हिसार पुलिस से भी संपर्क कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस की ओर से बीकानेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया आरोपी रवि सैनी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X4rWqZ

ADD











Pages