सीवरेज-पानी की समस्या पर पार्षदाें ने बुलाई बैठक, कहा- समाधान नहीं हाेगा ताे धरना देंगे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 30 July 2020

सीवरेज-पानी की समस्या पर पार्षदाें ने बुलाई बैठक, कहा- समाधान नहीं हाेगा ताे धरना देंगे

रिहायशी कॉलोनियों और सेक्टरों में सीवरेज ओवर फ्लो, दूषित पानी की सप्लाई सहित सेक्टरों में झाड़ियों और जंगलात की सफाई न होने को लेकर पार्षदों ने गुरुवार काे नगर निगम कार्यालय में बैठक बुलाई। पार्षदाें ने कहा कि शहर में सीवरेज और पेयजल की समस्या बड़ी है। बार-बार अधिकारियाें के पास काॅल की जाती है उनके सामने समस्या रखी जा रही है मगर काेई समाधान नहीं हाे रहा।

पार्षदाें ने चेतावनी दी कि सभी पहले अधिकारियाें से मिला जाएगा इसके बाद भी अगर समाधान नहीं हुआ ताे हुडा व जनस्वास्थ्य विभाग के सामने धरना लगाया जएगा। वार्ड 14 के पार्षद अमित ग्रोवर ने कहा कि सेक्टरों में सीवरेज के बुरे हालात हैं। सेक्टर 13 और 16-17 में सड़कों पर सीवरेज का पानी बह रहा है। सेक्टर 16-17 और सेक्टर 9-11 में विभाग की खाली जमीन और प्लॉटों में झाड़ियां और जंगलात हो चुके हैं।

वार्ड 20 के पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा ने कहा कि उनके क्षेत्र में सीवरेज की समस्या और दूषित पानी के सप्लाई की समस्याओं को ठीक नहीं किया जा रहा है। वार्ड 12 के पार्षद जगमोहन मित्तल ने न्यू मॉडल टाउन व और जिंदल रोड पर सीवरेज की समस्या को उठाया। इनके अलावा पार्षद टीनू जैन, पार्षद प्रतिनिधि परवीन केडिया, भीम महाजन, जयवीर गुज्जर ने भी रोष जताया।

बैठक के दौरान जनस्वास्थ्य विभाग और हुडा के अधिकारियों से बात की गई जनस्वास्थ्य विभाग के एसई ने शनिवार को पार्षदों के साथ बैठक रखी है। जिसमें शहर की समस्याओं को लेकर बात की जाएगी। जबकि हुडा के प्रशासक ने पार्षदों के साथ बैठक की व सेक्टरों में सीवरेज की सफाई, मरम्मत व पानी की समस्याओं के लिए निर्देश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीवरेज व पानी की समस्या को लेकर हुडा कार्यालय में बैठक करते हुए पार्षद।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jVSzYK

ADD











Pages