इस चेहरे के लिए शब्द आप खुद चुनिए... - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 24 July 2020

इस चेहरे के लिए शब्द आप खुद चुनिए...

जींद के निकट डिडवाड़ा गांव में एक पिता ने अपने ही पांच बच्चों की हत्या कर दी। आरोपी पिता जुम्मादीन ने अपना जुर्म पंचायत के सामने कबूल कर लिया। उसने कहा कि कैथल के एक तांत्रिक ने कहा था कि तंत्र-सिद्धि के लिए पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे के जन्म से पहले दोनों बच्चियों को मारना जरूरी है। सो मार डाला। जुम्मादीन ने बताया दो बेटियों मुस्कान (11) और निशा (7) को कुछ दिन पहले मारा। वहीं अपनी एक बेटी को 8 साल पहले और दो बेटों नबी और आर्यन को एक साल और पांच साल पहले मार दिया था। दिल झकझोर देने वाली यह बात बताते वक्त इसके चेहरे पर शिकन तक न थी। आरोपी की पत्नी रीना ने कहा कि ऐसा करेगा कभी सोचा नहीं था। वहीं पुलिस ने तांत्रिक खजान सिंह को भी हिरासत में लिया है।

बाइक से ले जाकर फेंक दिया नहर में
जुम्मादीन ने बताया कि उसने दोनों बच्चियों के साथ-साथ पूरे परिवार को नींद की गोलियां खिला दी थी। ताकि वह हत्या को आराम से अंजाम दे सके। इसके बाद वह आराम से एक लड़की को बाइक पर आगे बैठाकर तथा दूसरी को पीठ पर कपड़े से बांध कर ले गया और नहर में फेंक दिया। इससे पहले 9 महीने की बेटी निशा को गला दबाकर, एक वर्षीय बेटे आर्यन व दो वर्षीय बेटे नबी की हत्या कर चुका है।

कभी नहीं बताया कि उसने अपने बच्चों को मार डाला
आरोपी की पत्नी रीना ने कहा कि उसे पहले हुए हत्याओं के बारे में जुम्मादीन ने कभी नहीं बताया। उसे तो लगता था कि दैवीय प्रकोप के कारण बच्चे मर रहे हैं। एक साल पहले जब उसका गर्भपात हुआ तो उसने पति को किसी को दिखाने को कहा था। इसपर पति उसे लेकर कैथल में एक भक्त के यहां गया था, जहां अभी तक जाते रहे। उस भक्त ने उसे लड़का होने के लिए कुछ फल व धागा दिया था। अब उसके पेट में छठा बच्चा है।

जब पानी लेने आई थी निशा तो नशे में थी
पड़ोसी जगदीश ने बताया कि वारदात की रात लगभग साढ़े आठ बजे निशा उनके घर ठंडा पानी लेने आई थी। तब सही से चल भी नहीं पा रही थी और नशे में लग रही थी। लड़कियों की यह हालत देखकर लग रहा है उन्हें लंबे समय से नशे की गोलियां खिलाई जा रही थीं।

नहर से मिला था निशा का शव, सिर पर नहीं थे बाल
15 जुलाई को जुम्मादीन की छोटी बेटी 7 वर्षीय निशा का शव नहर से मिला था। उसके सिर पर बाल नहीं थे। पुलिस को आरोपी के घर से लड़की के बाल, दो कैंची, उस्तरा व संदिग्ध कपड़े बरामद हुए थे। डीआईजी अश्विण शेणवी ने बताया कि आरोपी ने खुद कबूला है कि तांत्रिक के कहने पर हत्याएं की है। फिर भी पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। उम्मीद है जल्द पूरी सच्चाई बाहर निकल कर आएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जींद. आरोपी जुम्मादीन के घर जांच करने पहुंची पुलिस टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f0WpfD

ADD











Pages