गृहमंत्री शाह का पीए बनकर मंत्रियों को किए फोन, गिरफ्तार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 23 July 2020

गृहमंत्री शाह का पीए बनकर मंत्रियों को किए फोन, गिरफ्तार

कोरोना और लॉकडाउन की वजह से एक युवक की नौकरी चली गई, जिस कारण वह बेरोजगार हो गया। इस स्थिति में रोजगार पाने के लिए उसने जो रास्ता अख्तियार किया, वह उसे सलाखों के पीछे ले गया। इस युवक ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पीए बनकर राजस्थान और हरियाणा के मंत्री के पास फोन लगा दिया, जिसमें एक युवक को नौकरी देने की सिफारिश की गई। इस बात को जब मंत्री के ऑफिस से वेरिफाई किया गया तो पता चला ऐसा कोई कॉल नहीं किया गया था।

जिसके बाद मामले की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया, आरोपी के बारे में जानकारी जुटा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान संदीप चौधरी (25) के तौर पर हुई। वह मूलरुप से अलवर राजस्थान का रहने वाला है। इसने स्नातक के साथ बीएड कर रखी है। पुलिस ने बताया आरोपी संदीप से हुई पूछताछ में खुलासा हुआ पहले वह हीरो होंडा कंपनी में जॉब करता था।

लेकिन कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई। बेरोजगार होने पर उसने नौकरी पाने का रास्ता ढूंढना शुरु किया। आइडिया आया कि वह हरियाणा और राजस्थान इंडस्ट्रियल एरिया में नौकरी पा सकता है, जिसके लिए वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पीए बन गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eULHY5

ADD











Pages