हरियाणा में एक दिन में 727 नए केस मिले, 5 की मौत, टेस्ट 5 लाख, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 30000 पार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 24 July 2020

हरियाणा में एक दिन में 727 नए केस मिले, 5 की मौत, टेस्ट 5 लाख, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 30000 पार

प्रदेश में कोरोनावायरस के टेस्ट 5 लाख और मरीजों की संख्या 30 हजार से ऊपर पहुंच गई है। शुक्रवार को एक दिन में 727 नए केस सामने आए। इससे संक्रमितों का आंकड़ा 30,011 हो गया। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कोठी के बाद अब उनकी पार्टी जजपा के कार्यालय में एक कर्मचारी संक्रमित मिला है। कुक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

हरियाणा में मरीजों के 15 हजार से ज्यादा के आंकड़े तक पहुंचने में 106 दिन लगे थे। जबकि करीब 15 हजार से 30 हजार पहुंचने में सिर्फ 24 दिन का समय लगा है। यह आंकड़ा चौंकाने वाला है। हालांकि, पहले रोजाना औसतन सिर्फ 2544 टेस्ट हो रहे थे और 143 केस मिल रहे थे। यानी औसतन 5.62% लोग संक्रमित मिल रहे थे। लेकिन पिछले 24 दिन से हर दिन औसत 9812 सैंपल लिए जा रहे हैं और औसतन 616 मरीज मिल रहे हैं। यानी अब 6.27% मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है।

पहले 5 हजार मरीज 84 दिन में मिले थे। लेकिन मरीजों की संख्या 25 हजार से 30 हजार तक पहुंचने में महज 8 दिन लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 5 लोगों की मौत कोरोना से गई है। सोनीपत में 2, गुड़गांव, नूंह, रोहतक में 1-1 मरीज की मौत हुई है। अब तक कुल 391 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं। 704 मरीज ठीक हुए। अब ठीक होने वालों की संख्या 22,953 हो गई है। प्रदेश में अब 6667 सक्रिय मरीज हैं। शुक्रवार को 27808 मरीजों के सैंपल लिए गए। 26046 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 1569 नए लोग सर्विलांस पर लिए गए हैं।

आज तक की स्थिति

  • 125219 लोग सर्विलांस पर लिए गए
  • 72889 लोगों का सर्विलांस समय पूरा
  • 05220 लोगों के सैंपल लिए गए हैं
  • 6420 लोगों की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है
  • 5.94% लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
  • 76.48% लोग ठीक होकर घर आ चुके
  • 1.30% लोगों की मौत हो चुकी अब तक
  • प्रति 10 लाख लोगों पर 19930 टेस्टिंग
  • 23 दिन में अब दाेगुने हो रहे हैं मरीज

देश में मरीज 13 लाख के पार, माैतें 31 हजार के पार, एक दिन में 49,136 नए मरीज मिले
नई दिल्ली | देश में कोरोना के संक्रमण की डराने वाली स्थिति सामने आ रही है। एक दिन में सबसे ज्यादा शुक्रवार काे 49,136 नए मरीज मिले। इससे पीड़िताें की संख्या 13 लाख काे पार कर 13,34,309 हाे गई है। हालांकि 32,641 लाेगाें के स्वस्थ हाेने से कुल 8,46,320 लाेग काेराेना काे मात देकर स्वस्थ हाे चुके हैं। 758 मरीजाें की मृत्यु हाेने से मरने वालाें की संख्या बढ़कर 31,353 हाे गई है। अभी एक्टिव मरीज 4,87,989 हैं। देश में पिछले दो दिन में ही एक लाख से अधिक मरीज मिले हैं।

इससे पहले तीन दिन में एक लाख मरीज मिल रहे थे। बुधवार को संक्रमितों की संख्या 12 लाख के पार हुई थी। अच्छी बात यह है कि देश में काेराेना से मृत्यु दर घटकर 2.38% पर आ गई है, जबकि स्वस्थ हाेने की दर बढ़कर 63.45% हाे गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि देश में संक्रमण दर दुनिया में सबसे कम है। प्रति 10 लाख में काेराेना के केस 864 है, जबकि मृत्यु दर 21 है। हर्षवर्धन शुक्रवार काे शंघाई सहयाेग संगठन के स्वास्थ्य मंत्रियाें के सम्मेलन में यह बात कही। उधर, उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह कोरोना संक्रमित हाे गए हैं। गायक अभिजीत भट्टाचार्य का बेटा ध्रुव काेराेना पीड़ित हाे गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेवाड़ी। पीएचसी संगवाडी में सैंपल लेती डॉ. की टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g1MuYv

ADD











Pages