लोधाना में मंदिर के पास दूषित पानी जमा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 17 July 2020

लोधाना में मंदिर के पास दूषित पानी जमा

जिला के गांव लोधाना में शिव मंदिर के समीप नालियों का दूषित पानी जमा होने की वजह से पैदल लोगों के साथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इसके समाधान के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। अब सबसे अधिक मुश्किल मंदिर में आने वाली महिलाओं को उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई काफी घरों का पानी मंदिर के पास आकर जमा हो जाता है जिसकी आगे निकासी होनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। निकासी के अभाव में दूषित पानी वहीं जमा हो जाता है और इसकी मात्रा भी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। अब सावन माह की वजह से सुबह-सुबह महिला श्रद्धालु आती है जिसके चलते उन्हें भी दूषित पानी से ही होकर आना पड़ रहा है।

महिलाओं ने बताया कि दूषित पानी की वजह से यहां पर भजनों के लिए भी बैठ पाना मुश्किल हो गया है। गांव के पूर्व सरपंच रामअवतार, नरेंद्र सिंह यादव व दीवान शर्मा ने बताया कि पंचायत विभाग के अधिकारियों को शिकायत बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Contaminated water deposits near the temple in Lodhana


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fGqRwO

ADD











Pages