सिद्दीपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने मारी गोली - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 2 July 2020

सिद्दीपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने मारी गोली

थाना सदर के अंतर्गत आने वाले गांव सिद्दीपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर पर पैदल आए बदमाशों ने गोलियां चला दी। इसमें उसे 2 गोली लगी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल व अस्पताल में भी पहुंचे हैं। हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। हालांकि पुलिस की कई टीमें उनकी पहचान करने व धरपकड़ में जुट गई।

हमलावरों के गाड़ी में आने का अंदेशा

जानकारी अनुसार गुरुवार देर शाम को सिद्दीपुर निवासी मुकेश मान जो कि प्राॅपर्टी डीलर का कार्य करता है। वह अपने बेटे को घुमाने के लिए बाइक पर लेकर गया हुआ था। जब वह अपने घर लौटा और बाइक को खड़ी करने लगा तो इसी दौरान दो युवकों ने गोलियां चला दी। इसमें एक गोली कंधे के पास व दूसरी कमर के नजदीक लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिजन तुरंत बाहर निकले। हमलावर मौके से फरार हो गए।बदमाशों का गाड़ी में आने का अंदेशा है। गोली किसने किस वजह से चलाई है स्पष्ट नहीं है।

घायल के बयान दर्ज नहीं : सिद्दीपुर में गोली चलने की सूचना मिलने पर डीएसपी अशोक कुमार, थाना सदर प्रबंधक उप निरीक्षक सूरजभान व सीआईए स्टाफ मौके पर पहुंचे। घायल मुकेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सदर पुलिस के अनुसार अभी घायल के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। घटना के पीछे कोई रंजिश रही है या फिर पैसों का लेनदेन या अन्य वजह पुलिस कई एंगल से कर रही जांच।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BXNzBF

ADD











Pages