खेती बचाओ संघर्ष समिति की तरफ से गांव फुलां के किसानों को लेकर पंचायती जमीन में धान लगाने के मामले को लेकर बीडीपीओ रमेश मिथरानी को मांग पत्र दिया।खेती बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक जरनैल सिंह मलवाला, जिला पार्षद राम चंद्र शहनाल, राजविंद्र सिंह चहल, टेक चहल, राकेश कंबोज, पूर्व सरपंच हैप्पी रतनगढ़, बलविंद्र सिंह ने बताया कि सरकार ने मेरा पानी मेरा विरासत के तहत पंचायती जमीनों में धान न लगाने का फैसला किया गया था उसके खिलाफ हाईकोर्ट द्वारा सटे जारी कर दिया गया है यह अपील कुरुक्षेत्र के किसानों द्वारा हाईकोर्ट में डाली गई थी।
उन्होंने बीडीपीओ रतिया को हाईकोर्ट स्टे की प्रतियां देते हुए कहा कि किसान अब पंचायती जमीन में भी धान लगा सकता है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से अपील की कि हमें कोर्ट के आदेशों की पालना करनी चाहिए तथा इन आदेशों को लागू करवाना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38i6uTP