काेराेना से लड़ने व इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सुबह-शाम एनडीआरआई चाैक से बलड़ी बाईपास तक साइकिलिंग कर रहे हैं शहर के लोग - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 27 July 2020

काेराेना से लड़ने व इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सुबह-शाम एनडीआरआई चाैक से बलड़ी बाईपास तक साइकिलिंग कर रहे हैं शहर के लोग

कोरोना महामारी में लोग स्वस्थ्य रहे इसके लिए नगर निगम की ओर से पिछले एक माह से सुबह-शाम वॉकिंग के लिए एनडीआरआई चौक से बलड़ी बाईपास चौक तक वॉकिंग जोन निर्धारित किया हुआ है। जहां शहरवासियों की ओर से सुबह 5 से 7.30 बजे तक व शाम को 6 से 8 बजे तक वॉकिंग के लिए साइकिलिंग का प्रयोग कर रहे हैं।

शहर में सुबह-शाम वॉकिंग के लिए साइकिलिंग का क्रेज बढ़ गया है। सैकड़ों लोग स्वस्थ रहने के लिए वॉकिंग के लिए रोजाना आ रहे हैं। वॉकिंग में साइकिलिंग की डिमांड बढ़ती जा रही है। अब ज्यादातर लाेग पैदल वॉक के बजाए 2 किलोमीटर रोजाना साइकिलिंग कर रहे हैं। वॉकिंग करने वालाें की सुरक्षा को लेकर निगम की ओर से एक साइड के एरिया का ट्रैफिक बंद किया हुआ है। इस क्षेत्र में कोई भी नागरिक मॉर्निंग वॉक कर सकता है।

साइकिलिंग चलाने से होंगे फायदे
जिला खेल विभाग के साइकिलिंग कोच ओंकार ने बताया कि नियमित रूप से साइकिलिंग करने से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनता है। साइकिल चलाते समय दिल की धड़कने बढ़ जाती हैं, जिससे शरीर में रक्त संचार ठीक हो जाता है। दिल से जुड़ी दूसरी बीमारियां होने का खतरा काफी कम हो जाता है। नियमित रूप से साइकिल चलाने वाले तनाव और अवसाद का शिकार दूसरों की तुलना में काफी कम होते हैं। साइकिलिंग से पूरे शरीर का अच्छा व्यायाम होता है। शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को घटाने में साइकिलिंग सबसे कारगर व्यायामों में एक हैं। यदि रोजाना आधा घंटा साइकिल चलाते हैं तो आपका शरीर कभी भी एक्स्ट्रा वेट गेन नहीं करेगा।

वॉकिंग करते समय मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का रखें विशेष ध्यान
डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि वॉकिंग क्षेत्र में सुबह-शाम वॉक करने वाले व्यक्ति मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखे। वॉकिंग क्षेत्र के लिए निगम की ओर से सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है। यदि कोई ऐसा नहीं करता तो इस पर पुलिस द्वारा सख्ती भी की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
करनाल. एनडीआरआई से बलड़ी बाईपास चौक तक वॉकिंग जोन में साइकिलिंग करते शहरवासी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jSzyqr

ADD











Pages