बीए का छात्र एएसआई का बेटा नशे के लिए बना लुटेरा, साथियों संग झपटा था पर्स - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 27 July 2020

बीए का छात्र एएसआई का बेटा नशे के लिए बना लुटेरा, साथियों संग झपटा था पर्स

शहर के सेक्टर-14 में खरीददारी कर घर लौट रही महिला से पर्स झपटने की वारदात में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वारदात एएसआई के बेटे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से तीनों की पहचान कर इनको गिरफ्तार कर लिया है। कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई मिली। एसएचओ दर्पण ने बताया आरोपियों से पूछताछ में बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए स्नेचिंग की।

बुजुर्ग महिला से घर जाते समय झपट लिया था पर्स : बुजुर्ग महिला सरिता ने बताया था कि शनिवार दोपहर बाजार से सामान खरीदकर जब वह वापस घर आ रही थी तो सेक्टर-14 में अचानक एक युवक पीछे से उसके पास आया, इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती युवक उसके हाथ से पर्स झपट ले गया। उसके पर्स में 8500 रुपए, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व मेडिकल कार्ड था। वारदात के बाद आरोपी साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।

बीए की पढ़ाई कर रहे दो आरोपी, इन पर पहले भी केस
इंस्पेक्टर दर्पण ने बताया आरोपी समुंदर व नवीन बीए की पढ़ाई कर रहे हैं। इन पर पहले भी कई केस दर्ज हैं। समुंदर पर एक चोरी व एक स्नेचिंग, नवीन पर बाइक चोरी व विजय पर लूट के तीन, धोखाधड़ी का एक व चोरी के प्रयास का एक केस दर्ज है। जमानत पर आने के बाद आरोपियों ने फिर से वारदात की।

पिता की बाइक पर सवार होकर की वारदात
इंस्पेक्टर दर्पण ने बताया कि आरोपी समुंदर निवासी राजलूगढ़ी का है। महिला से इसने पर्स झपटा था। वारदात के लिए इसने अपने एएसआई पिता की बाइक का इस्तेमाल किया। जबकि इसके साथी विजय निवासी भदाना व नवीन निवासी रूप नगर का रहने वाला है।

कैमरे में दिखा बाइक का नंबर : आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ा। महिला से पर्स झपकते हुए आरोपी समुंदर स्पष्ट दिख रहा है। जबकि उसके साथी कुछ दूर बाइक पर तैयार थे। पर्स झपटकर समुंदर अपने साथी नवीन व विजय की तरफ भागता भी नजर आ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आखिर पकड़े गए लूट के तीनों आरोपी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X20TfS

ADD











Pages