पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से बावल क्षेत्र के गांव तिहाड़ा, आसरा का माजरा, सुलखा एवं बावल कस्बे में देशी गायों की दूध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा और साहीवाल नस्ल की गायों ने भाग लिया।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. सुदर्शन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बावल के राजेन्द्र सिंह की साहीवाल नस्ल की गाय ने 12-15 किलोग्राम में 15 हजार रुपए, तिहाड़ा गांव के हरीओम की हरियाणा नस्ल ने 12 किलोग्राम में 20 हजार रुपए, आसरा का माजरा गांव के करतार सिंह की हरियाणा नस्ल ने 10-12 किलोग्राम में 15 हजार रुपए तथा सुलखा गांव के वीरेन्द्र सिंह की हरियाणा नस्ल ने 10-12 किलोग्राम दूध देकर 15 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए गए।
पशु जोखिम मुक्त गांव घोषित कराने विभाग से करें संपर्क डॉ. सुदर्शन ने ग्रामीणों से विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराते हुए बताया कि मुर्राह भैंसों की दूध प्रतियोगिता 18 से 22 किलो पर 15 हजार, 22 से 25 किलो पर 20 हजार और 25 से अधिक दूध पर 30 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि और पशु किसान क्रेडिट कार्ड प्रमुख है। उन्होंने बताया कि पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए करीब तीन हजार आवेदन बैंकों में भिजवाए जा चुके हैं।
बावल उपमंडल के गांवों को पशु जोखिम मुक्त करने की दिशा में प्रयत्न किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक ग्रामवासी और सरपंच अपने गांव को पशु जोखिम मुक्त गांव घोषित कराने संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32U3MDo