रक्षाबंधन पर सुबह से दाेपहर तक वाहनाें की संख्या सड़काें पर ज्यादा हाेने से कैंट बस स्टैंड से साहा तक लंबा जाम लग गया। कैंट बस स्टैंड से महेश नगर तक निकलने में ही लाेगाें के पसीने छूट गए। एक ताे भीड़ बहुत ज्यादा थी, दूसरा हाईवे निर्माणाधीन हाेने के कारण एक साइड ही दोनों ओर के वाहन चल रहे हैं।
वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते दिखे। पुलिस ने अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभाई। कैंट पुल के नीचे, गाेल चक्कर चाैक, महेश नगर में पुलिस वाहनाें काे निकालने के लिए सड़काें पर दिखी। इसी तरह सिटी के मानव चाैक से बलदेव नगर तक सड़क पर काफी भीड़ रही। ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xl7Zw4