भिवानी में मिली लूटी हुई कार, वारदात से पहले गुड़गांव में भी की थी लूटपाट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 25 July 2020

भिवानी में मिली लूटी हुई कार, वारदात से पहले गुड़गांव में भी की थी लूटपाट

दिल्ली-जयपुर हाईवे संख्या 48 पर पानीपत की एक घी कंपनी के कर्मचारियों से कार और 19 लाख रुपए लूट की वारदात की वारदात में शुरूआती कामयाबी पुलिस के हाथ लग गई है। हाईवे से लूटी गई कार पुलिस ने भिवानी से बरामद की है। यह कार वहां लावारिश हालत में मिली। बावल थाना पुलिस और सीआईए रेवाड़ी की टीम ने रात को ही वहां पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस को एक अहम सुराग ये भी हाथ लगा है कि बदमाशों ने रेवाड़ी में वारदात से पहले गुड़गांव में भी लूटपाट की वारदात की थी। उसका भी मुकदमा वहां थाने में दर्ज है। हालांकि अभी लूट के आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।

जोधपुर ले जा रहे थे पेमेंट, रास्ते में की थी लूट : पानीपत की हरियाणा एगमार्क देसी घी कंपनी के कर्मचारी बुधवार देर रात को पानीपत से जोधपुर के लिए स्विफ्ट कार में चले थे। कार में 3 लोग थे। उनके पास बैग में करीब 19 लाख रुपए की नकदी तथा कंपनी के कागजात भी थे। देर रात करीब 3.30 बजे साबन पुल के पास पहुंचे तो स्विफ्ट डिजायर कार में आए 4 बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। कार की तलाशी की बात कह बदमाश कार समेत 19 लाख ले भागे थे।

खड़ी कार से चोरी की थी नंबर प्लेट : लूट की इस बड़ी वारदात का पता लगाने के लिए सीआईए रेवाड़ी टीम और बावल पुलिस लगातार दबिश दे रही है। विभिन्न जिलों के साथ ही राजस्थान में भी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने टोल प्लाजा पर भी सीसीटीवी फुटेज भी देखे। इस दौरान पुलिस को पता लगा कि जिस कार में बदमाश आए थे वहीं कार गुड़गांव के सेक्टर-37 में भी देखी गई। उक्त कार में सवार बदमाशों ने वहां छीना-झपटी की वारदात की थी। इसके बाद यहां 19 लाख रुपए की लूट की। पुलिस जांच करती हुई पहुंची तो पता लगा कि जो नंबर प्लेट जिस गाड़ी की है, वो तो उसके मालिक के पास ही है। इससे साफ है कि आरोपियों ने नंबर प्लेट चोरी कर उस गाड़ी पर लगा ली, जिससे वारदात की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32YJ8BR

ADD











Pages