गाड़ी और ऑटो में टक्कर के बाद ऑटो चालक ने साथियों के साथ किया निगम जेई का अपहरण - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 25 July 2020

गाड़ी और ऑटो में टक्कर के बाद ऑटो चालक ने साथियों के साथ किया निगम जेई का अपहरण

एनएच-71 पर पटौदी फ्लाईओवर के समीप फॉरच्यूनर व ऑटो के बीच भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद हुए विवाद में ऑटो चालक ने अपने साथियों को कॉल करके बुला लिया और फॉरच्यूनर चालक डीएचबीवीएन जेई से मारपीट करके उसका अपहरण कर ले गए। अपहरण के बाद जेई को हांसाका गांव में ले जाकर मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेई को मुक्त कराया और आरोपियों के खिलाफ मारपीट, अपहरण व लूट का केस दर्ज कर लिया है।

जिले के गांव नांगल रणमौख निवासी योगेश यादव निगम में जेई के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार की रात को वे अपनी फॉरच्यूनर से गांव जा रहे थे। जब एनएच-71 पर पटौदी फ्लाईओवर से आगे चले तभी एक गलत दिशा से आ रहे एक ऑटो से उनकी कार की टक्कर हो गई। निगम जेई का आरोप है कि ऑटो चालक के गलत दिशा से आने के कारण टक्कर हुई। टक्कर के बाद ऑटो में सवार चालक व उसके साथ ने उन्हें फॉरच्यूनर से नीचे उतार लिया और मारपीट करना प्रारंभ कर दिया। इसके बाद उन्होंने फोन करके अपने कुछ और साथियों को भी बुला लिया।

इसके बाद एक दूसरा ऑटो चालक वहां पहुंच गया। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उन्हें ऑटो में पटक लिया और इसके बाद गले से सोने की चने, अंगूठी छीनकर हांसाका गांव में लेकर चले गए। हांसाका गांव के बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट की जिसके बाद काफी संख्या में लोग पहुंच गए। इसी बीच मामले की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जेई को आरोपियों के कब्जे से छुड़वाया। तत्पश्चात जेई ने मामले की शिकायत पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मामले में दीपक, अमित व रोहित नाम के युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32YI4xR

ADD











Pages