झुग्गी में पानी भरा तो पक्के में सोने आई महिला पर चढ़ाई कार; महिला की हालत गंभीर, कार लेकर भागा ड्राइवर - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 25 July 2020

झुग्गी में पानी भरा तो पक्के में सोने आई महिला पर चढ़ाई कार; महिला की हालत गंभीर, कार लेकर भागा ड्राइवर

सेक्टर 13-17 में वृंदा एन्क्लेव के पास झुग्गी में बारिश का पानी भरने के कारण पक्के फर्श पर हो रही महिला पर कार चढ़ा दी। कार का पहिया मुंह के ऊपर से निकल गया। उसे सिविल अस्पताल से रोहतक रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक है। हादसे के बाद एक बार ड्राइवर ने कार रोकी, लेकिन बाद में वह भाग गया। परिवार वाले कार का नंबर नहीं देख पाए। बेटे ने सेक्टर 13-17 थाना में अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

झुग्गी में रहने वाले अर्जुन ने पुलिस को शिकायत दी कि 22 जुलाई की रात को बारिश की वजह से झुग्गी में पानी भर गया था। इसलिए वह 55 वर्षीय मां श्यामो देवी व अन्य परिजनों के साथ पास में बनी यूनियन बैंक के साथ पक्के स्थान पर चादर बिछाकर सो रहे थे। देर रात एक बजे तेज गति में आई कार मां के ऊपर से होकर गुजर गई। हादसे के बाद बेटे ने शोर मचाया तो लोगों ने कार को रोक लिया। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। तभी मौका पाकर ड्राइवर कार लेकर भाग गया।

एक लड़की पर हादसा कराने का शक
अर्जुन और उसकी बहन सोनिया ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले मां श्यामो देवी पड़ोस में एक व्यक्ति के पास पानी भरने के लिए जाती थी। पानी भरने को लेकर पड़ोसी की बेटी से विवाद हो गया था। तब उसने मां को सड़क पर चिपकाने की धमकी दी थी। भाई-बहन को शक है कि हादसे से कुछ समय पहले लड़की एक कार में थी। उसकी कार ने हादसा किया है। पुलिस जांच करे तो मामले का पर्दाफाश हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BvGjgp

ADD











Pages