मॉडल हाई स्कूल कापड़ीवास के प्रतिभाशाली बच्चे किए सम्मानित - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 24 July 2020

मॉडल हाई स्कूल कापड़ीवास के प्रतिभाशाली बच्चे किए सम्मानित

गांव कापड़ीवास स्थित मॉडल हाई स्कूल का 10वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम सराहनीय रहा। प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित भी किया गया। स्कूल प्रिंसिपल अजय कुमार ने बताया कि स्कूल की छात्रा सपना पुत्री रामकिशन ने 500 अंकों में से 483 अंक लेकर 96.6 फीसदी के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा शालू पुत्री महेंद्र, रेशु पुत्री विजयपाल तथा संगीता पुत्री सूबेसिंह ने 500 में से 474 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और अंजली पुत्री विद्याराम, स्नेहा पुत्री शिवचरण ने 470 अंक लेकर स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल संचालक श्रीपाल सिंह ने इसे बेहतर उपलब्धि बताते हुए भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eZhQ0o

ADD











Pages