शहर के सेक्टर-3 स्थित एक निजी अस्पताल में अवैध रूप से गर्भपात कराने और गलत ब्लड चढ़ाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। करीब तीन माह पहले पीड़ित की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को शिकायत दी गई थी। इधर, अस्पताल की ओर से आरोपों को निराधार बताया है। विभाग द्वारा गठित कमेटी सदस्य ड्रग इंस्पेक्टर अमनदीप चौहान ने बताया कि 29 अप्रैल एक युवक ने सीएमओ को शिकायत देकर आरोप लगाए थे कि उसने अपनी पत्नी को सेक्टर-3 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल में एक बीएएमएस चिकित्सक ने पहले गर्भपात के लिए गोलियां दी। जब रक्तश्राव नहीं रुका तो क्लीनिकल गर्भपात कराया। आरोप लगाए कि रक्त की जरूरत पड़ी तो अस्पताल ने गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ा दिया। इससे महिला की तबीयत बिगड़ गई, जो कि अभी तक उपचाराधीन है। इस पर सिविल सर्जन ने डॉक्टरों की कमेटी बनाकर मामले की जांच कराई। करीब 3 माह बाद अब स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की ओर से मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jABFid