चावला कॉलोनी में भीड़ ने विक्षिप्त को बच्चा चोर समझ पीटा, पुलिस ने पहुंचकर बचाया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 3 August 2020

चावला कॉलोनी में भीड़ ने विक्षिप्त को बच्चा चोर समझ पीटा, पुलिस ने पहुंचकर बचाया

चावला कॉलोनी में एक बच्चे के अपहरण की सूचना को लेकर कॉलोनी वासियों ने हंगामा कर दिया। एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर बैठा लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया। इससे पहले भीड़ ने उक्त शख्स की अच्छी खासी धुनाई भी कर दी। जनता कॉलोनी चौकी पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि पुलिस का दावा है कि मौके पर पकड़ा गया व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है।

जांच में अपहरण का कोई मामला सामने नहीं आया है। चावला कॉलोनी में सोमवार दोपहर करीब 11 बजे एक बच्चे को दुकान से खाने पीने का सामान दिलाने के बहाने एक व्यक्ति द्वारा बच्चे के अपहरण की कोशिश करने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। आसपास के लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर बैठा लिया गया। जनता कॉलोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को हिरासत में लिया। जनता कॉलोनी चौकी प्रभारी राजेश जाखड़ का कहना है कि सूर्य कॉलोनी में जिस व्यक्ति पर बच्चे के अपहरण का आरोप लगा है। वो व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है। पिछले काफी समय से उससे एरिया में ही घूमते हुए देखा गया है। लोग गलतफहमी का शिकार हुए हैं।

बच्चे को दुकान पर टाॅफी दिलाने पहुंचा था
मामले में पुलिस को सूचना देने वाले एक शख्स ने बताया कि उक्त व्यक्ति दोपहर 11 बजे दुकान पर आया था। उसके साथ एक बच्चा था। उसने बच्चे के लिए टॉफी मांगी। लेकिन उसके पास रुपए नहीं थे। वो बच्चे को जिस प्रकार टॉफी लेने के लिए कह रहा था तो उसे शक हुआ। उसने जब बच्चे के बारे में पूछा तो उस व्यक्ति ने बच्चा उसका होने से मना कर दिया और भागने की कोशिश करने लगा। आसपास के कुछ लोग मौके पर जुट गए और उसकी धुनाई कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चावला कॉलोनी में भीड़ से पीटे शख्स को ले जाते पुलिस कर्मी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i40CRx

ADD











Pages