जिले में शनिवार को 20 नये संक्रमित मिलने के साथ रोगियों का आंकड़ा 976 पहुंच गया। वहीं, कोरोना संक्रमित बालसमंद चौकी में तैनात सिरसा के रहने वाले पुलिस कर्मी ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। इसके संपर्क से चाैकी में कार्यरत स्पेशल पुलिस ऑफिसर व कुक भी संक्रमित मिला है। फिलहाल चौकी के मुलाजिमों को क्वारेंटाइन करके उनकी सैंपलिंग की जाएगी। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल 56 वर्षीय पुलिस कर्मी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।
पुलिस कर्मी मूलत: सिरसा का रहने वाला था जोकि हिसार बालसमंद चौकी में तैनात था। इसे 28 जुलाई को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया था। शनिवार रात को मृत्यु हो गई। मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी व डीएमएस डॉक्टर राजीव चौहान ने बताया कि कोविड आइसोलेशन वार्ड में शनिवार को एक पुलिसकर्मी सहित 28 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती थे। इनमें से उपचार के दौरान सिरसा के रहने वाले पुलिसकर्मी की मौत हो गई है जोकि हिसार बालसमंद चौकी में तैनात था। पुलिस कर्मी का सिरसा में कोरोना टेस्ट हुआ था। इसके बाद संक्रमित मिलने पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ था।
इधर, नये संक्रमित रोगियों में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में कार्यरत अग्रोहा वासी वार्ड ब्वॉय, बड़वाली ढाणी में रहने वाली अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स, जीएच में दाखिल 22 वर्षीय उकलाना की एफसी वासी बंदी, चिकनवास में 38 वर्षीय फाइनेंस एग्जीक्यूटिव, सूर्य नगर की गली नंबर 12 में 28 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन, हिसार मेटल फैक्ट्री में कार्यरत 47 वर्षीय कर्मी, मॉडल टाउन में 23 वर्षीय छात्रा, हांसी में काली देवी रोड वासी 40 वर्षीय महिला, 59 वर्षीय व्यक्ति, 27 वर्षीय युवती, 3 माह की बच्ची, नारनौंद में 46 वर्षीय जनरल स्टोर संचालक व सब्जी विक्रेता, बरवाला के वार्ड नंबर 11 में चंडीगढ़ से आया 26 वर्षीय युवक, बालसमंद चौकी में 60 वर्षीय कुक, धिकताना वासी हाल बालसमंद चौकी में तैनात 37 वर्षीय स्पेशल पुलिस ऑफिसर, उत्तम नगर में 19 वर्षीय छात्र, सेक्टर 14 में 5 वर्षीय बच्चा, कैमरी रोड पर निजी स्कूल की 28 वर्षीय टीचर, यूनिवर्सिटी विहार कालोनी में 5 माह की 28 वर्षीय गर्भवती व 54 वर्षीय महिला, बंगाल से दयानंद ब्रह्म महाविद्यालय में आए 27 वर्षीय गुरुकुल में टीचर संक्रमित मिले हैं। इधर, इंडस्ट्रियल एरिया में 17, एसबीआई बैंक का मैनेजर संक्रमित मिलने पर 52 सैंपल लिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33iNWlB