मरने से पहले वीडियो में कहा- नशा मुझसे नहीं छूटता, इसे छोड़ना चाहता हूं, मैं बोर हो चुका हूं - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 1 August 2020

मरने से पहले वीडियो में कहा- नशा मुझसे नहीं छूटता, इसे छोड़ना चाहता हूं, मैं बोर हो चुका हूं

नशा यानी नाश। समाज में तेजी से घुलता नशा न सिर्फ घर उजाड़ रहा है बल्कि युवाओं को बर्बाद करके उनकी जिंदगी तक लील रहा है। ऐसा ही मामला महाबीर काॅलोनी में सामने आया है। यहां रहने वाले 19 वर्षीय अविनाश ने नशे की लत से परेशान होकर शुक्रवार देर रात पंखे से साड़ी बांधकर उसका फंदा बनाकर झूल गया।

सुबह 4 बजे दिल्ली से लौटे परिजनों ने कमरे में उसका शव देखकर पुलिस को सूचित किया। इस दौरान मृतक अविनाश के मोबाइल को खंगाला तो उसमें कुछ वीडियो दिखी।

अविनाश ने आत्महत्या से पहले तीन-चार वीडियो बनाई थी। करीब 11 मिनट की एक वीडियो में वह पानी के कैंपर पर चढ़कर पंखे से साड़ी बांधकर फंदा बनाता दिख रहा है। एक-डेढ़ मिनट की 2 वीडियो हैं। उनमें अपने मरने की वजह कबूलकर फांसी लगाई है।

उसने कहा कि नशा मुझसे नहीं छूटता है। इसे छोड़ना चाहता हूं। मैं जिंदगी से बोर हो चुका हूं। क्या करें। इसलिए मर ही जाता हूं यार। इन वीडियो के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अविनाश का फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k2OyBV

ADD











Pages