विदेश भेजने के नाम पर 26 लाख रुपए लेकर दिया फर्जी वीजा और हवाई जहाज की टिकट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday 18 August 2020

विदेश भेजने के नाम पर 26 लाख रुपए लेकर दिया फर्जी वीजा और हवाई जहाज की टिकट

युवक को विदेश भेजने के नाम पर चार व्यक्तियों ने 26 लाख रुपए हड़प लिए। रुपए लेने के बाद आरोपियों ने युवक को फर्जी वीजा, टिकट व जॉब का फर्जी ऑफर लेटर दिया तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। बाद में आरोपियों ने रुपए देने से भी मना कर दिया। पीड़ित की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

देवीगढ़ निवासी नीर ने आरोप लगाया कि वह विदेश जाना चाहता था। उसका संपर्क पानीपत जिला के गांव नारा निवासी अंकित, मतलौडा निवासी सोनू, पानीपत जिला के गांव अहर निवासी सोनू व कुरुक्षेत्र में ऑफिस चलाने वाले सोम से हुआ।

आरोपियों ने कहा कि वे युवकों को विदेश भेजने का कार्य करते हैं। उसे भी विदेश भेजने और वहां नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपियों ने उससे 26 लाख रुपए हड़प लिए। रुपए देने के बाद भी उसे विदेश नहीं भेजा। आरोपियों ने उसे फर्जी वीजा, हवाई जहाज की फर्जी टिकट व नौकरी का फर्जी ऑफर लेटर देकर धोखाधड़ी की। धोखाधड़ी का खुलासा होने पर उसने रुपए वापस मांगे। फरवरी 2020 में अंकित ने कहा था कि वह रुपए वापस कर देगा, लेकिन 50 हजार रुपए ही वापस किए।

अब और रुपए देने से मना कर रहा है। नीर का आरोप है कि उसने एसपी ऑफिस कैथल में भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस वाले उन्हें डांटते हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विदेश भेजने के आरोप में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। एसआई कुलविंद्र सिंह द्वारा जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संकेतात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l1xkWi

ADD











Pages