नीम चौक में कोरोना संक्रमित 62 वर्षीय महिला की मौत, टीम पहुंचने से पहले ही अंतिम संस्कार, 20 लोग क्वारंटाइन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 3 August 2020

नीम चौक में कोरोना संक्रमित 62 वर्षीय महिला की मौत, टीम पहुंचने से पहले ही अंतिम संस्कार, 20 लोग क्वारंटाइन

कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने से 5 घंटे पहले ही साेमवार अलसुबह करीब ढाई बजे शहर में 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला टाइफाइड व निमोनिया से ग्रस्त थी। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे स्वास्थ्य विभाग को नीम चौक निवासी 62 वर्षीय महिला के कोरोना टेस्ट की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली।

विभाग की टीम ने फोन कॉल कर परिजनों को सूचना दी कि महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इस पर फोन उठाने वाले ने बताया कि महिला नार्मल है, लेकिन सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज की रूटीन जांच के उसके घर पहुंची तो घर पर कोई नहीं मिला।

आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त महिला की तो मौत हो चुकी है और उसका अंतिम संस्कार भी किया जा चुका है। सूचना पर बाद में कोविड टीम मृतक महिला के घर पर पहुंची और परिजनों व अंतिम संस्कार में शामिल हुए सभी लगभग 20 व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई भेजे और परिजनों को होम क्वारंटाइन किया गया। विभाग की टीम क्षेत्र में सैंपलिंग अभियान चलाए हुए है।

9 सदस्यीय चिकित्सक टीम करेगी जांच
महिला के परिवार में काेई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं था और न ही महिला शहर से बाहर गई है। महिला निमोनिया व टाइफाइड के उपचार के सिविल अस्पताल समेत शहर के चार अस्पतालों में गई थी। शायद इसी दौरान पब्लिक ट्रांसमिशन के तहत महिला कोरोना से संक्रमित हुई है। महिला की मौत कोरोना से हुई या अन्य किसी बीमारी से इसकी जांच प्रदेश स्तर पर गठित 9 सदस्यीय चिकित्सकीय टीम करेंगी। टीम की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की मौत के वास्तविक क्या कारण हैं।

ये है महिला की ट्रैवल हिस्ट्री
महिला घरेलू कार्य करती थी और कुछ दिनों से टाइफाइड व निमोनिया से ग्रस्त थी। 27 जुलाई को परिजन महिला को उपचार के लिए शहर के निजी नर्सिंग होम में फिजिशियन के पास लेकर गए। जहां चिकित्सक ने मरीज का सिटी स्कैन करवाने को कहा।

31 जुलाई को सुबह आठ बजे मरीज का शहर के अल्ट्रासाउंड केंद्र पर अल्ट्रासाउंड करवाया गया और शाम चार बजे शहर के एक्स-रे केंद्र पर एक्स-रे करवाया गया। 31 जुलाई को ही रात 9 बजे मरीज का सिविल अस्पताल में सिटी स्कैन करवाया गया और अगले दिन एक अगस्त को सिविल अस्पताल में महिला मरीज का कोरोना सैंपल लिया गया। महिला मरीज घर पर थी और बीती रात एक बजे महिला को बेचैनी की शिकायत हुई। रात ढाई बजे महिला की मौत हो गई। लगभग साढ़े सात बजे कोरोना संक्रमित महिला मरीज के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

पहले से चल रही थी बीमार
कोरोना संक्रमित महिला की मौत हुई है। हालांकि महिला पहले से बीमार चल रही थी। एहतियात के तौर पर मृतक महिला के परिजनों व पड़ोसियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जो व्यक्ति अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे उनके भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें सैंपल ले रही हैं।'' -डॉ. राजेश कुमार, जिला कॉर्डिनेटर, कोविड-19



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भिवानी. नया बाजार स्थित नीम चौक।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31ewHj0

ADD











Pages