आज भी मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने का अनुमान जिले में कहीं हल्की-कहीं मध्यम बारिश के आसार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 3 August 2020

आज भी मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने का अनुमान जिले में कहीं हल्की-कहीं मध्यम बारिश के आसार

भगवान शिव के प्रिय सावन माह में सोमवार सुबह इंद्रदेव ने भगवान शिव का बूंदाबांदी से जलाभिषेक किया। सुबह आठ बजे के बाद पूरा दिन बारिश नहीं हुई। हालांकि दिनभर बादलों ने आंख मिचौली खेली। दिन में थोड़ी देर ही तेज धूप रही। इसके बाद कभी धूप तो कभी बादलों की छाया बनी रही। शाम साढ़े पांच बजे बाद ठंडी हवाओं ने आमजन को राहत प्रदान की।

बता दें कि रविवार को भी शहर में बारिश नहीं हुई थी हालांकि मौसम में आए बदलाव से कैरू, ढिगावा, तोशाम व बहल में बारिश होने से आमजन व किसानों ने राहत महसूस की थी। हालांकि बारिश अधिक नहीं थी लेकिन एक बार किसानों के लिए फसल की ठीक स्थिति हो गई।

किसानों के अनुसार इन दिनों बाजरे, ग्वार, मूंग व कपास की फसल को पानी की सख्त आवश्यकता है। रेतीले क्षेत्र में फसल को जल्दी-जल्दी पानी की आवश्यकता पढ़ती है। अभी चार अगस्त तक मानसून के सक्रिय रहने से बारिश आने से 4 से 5 डिग्री तक तापमान में गिरावट आ सकती है। सोमवार को दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रही जबकि नमी की मात्रा 59 प्रतिशत दर्ज की गई।

जाने...क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मदनलाल खिचड़ के अनुसार चार अगस्त तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं हल्की तो कई अच्छी बारिश हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Even today, the monsoon is expected to remain fully active. Light to moderate rain is expected in the district.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k5Zvmh

ADD











Pages