गांव एमपी रोही व झलनियां मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में मारे गए अमित कुमार अपनी पत्नी, सालियों, अपने 2 बच्चों को बाइक पर लेकर ससुराल हिसार के गांव काबरेल जा रहा था। मुंशीवाला निवासी अमित कुमार ने क़ाबरेल जाने के नेशनल हाईवे के रास्ते की बजाय लिंक रोड को चुना। एक तो यह रास्ता शॉर्टकट पड़ता है, दूसरा गांव के बीच से होकर निकलता है। लेकिन रास्ते में ही नील गाय के आ जाने से उनकी बाइक हादसा ग्रस्त हो गई। क्योंकि एक ही बाइक पर 6 लोग सवार थे। जिससे बाइक को संभालना मुश्किल हो गया।
हादसे में बाइक चालक अमित कुमार व उसकी बेटी अनु की मौत हो गई है वहीं उसकी पत्नी संतोष, दो सालियां धौली व सपना व करीब एक साल का एक बेटा घायल हुए हैं। संतोष की हालत गम्भीर है।
गांव मुंशीवाला निवासी अमित कुमार मजदूरी करके चलाता था घर खर्च
गांव मुंशीवाला निवासी अमित कुमार जो की मजदूरी का काम करता है। वह सोमवार शाम रक्षाबंधन पर अपनी पत्नी, दो सालियों व दो बच्चों के साथ अपने ससुराल हिसार के गांव काबरेल जा रहा था। अमित की 2 सालियां धोली देवी व सपना पिछले कुछ दिनों से उसके घर पर आई हुई थी। रक्षाबंधन के चलते वह सोमवार को अपने दोनों सालियों को भी साथ लेकर ससुराल जा रहा था।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद संतोष का भाई रोहताश अग्रोहा मेडिकल में पहुंचा
संतोष बहनों व परिवार के साथ भाई को राखी बांधने के लिए अब मायके जा रही थी, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। जानकारी मिलने पर संतोष का भाई रोहताश अग्रोहा मेडिकल में पहुंचा। रोहताश को जहां आज उसकी बहनों से राखी बंधवानी थी, लेकिन अपने बहनोई की मौत व तीन बहनों के घायल होने आंसू बहा रहा था। इस हादसे में घायल हुए अमित कुमार के सबसे छोटे बेटे जो करीब 1 साल का है, उसे कुछ मामूली चोटें आई हैं।
अमित कुमार ने गांव काबरेल जाने के लिए हाईवे की बजाय लिंक रोड को चुना
अमित कुमार ने गांव काबरेल जाने के लिए हाईवे की बजाय लिंक रोड को चुना वह अपने गांव से लिंक रोड के रास्ते से गांव से होते हुए एमपी रोही के रास्ते बड़ोपल नहर के नेशनल हाईवे पर जाना चाहता था, लेकिन गांव एमपी रोही झलनियां मोड़ के पास हुई उसकी बाइक नीलगाय के साथ टकराने से हादसा ग्रस्त हो गई। हाईवे के रास्ते व लिंक रोड के रास्ते में करीब 15 से 17 किलोमीटर का अंतर पड़ता है। इसलिए उसने एक लड़के के लिए शॉर्टकट रास्ते से चल पड़ा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33mohbP