अलग डेमोक्रेटिक फ्रंट बनाने वाले नेताओं ने कांग्रेस के अंदाज में ही मनाया आजादी का पर्व - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday 16 August 2020

अलग डेमोक्रेटिक फ्रंट बनाने वाले नेताओं ने कांग्रेस के अंदाज में ही मनाया आजादी का पर्व

कांग्रेस और उससे अलग होकर बने हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट का स्वतंत्रता दिवस मनाने का अंदाज एक जैसा रहा। हालांकि कांग्रेस ने सालों की परंपरा को तोड़ते हुए इस बार प्रभातफेरी नहीं निकाली लेकिन कांग्रेस के पुराने अंदाज में फ्रंट नेत्री चित्रा सरवारा ने प्रभात फेरी निकाली। कांग्रेस और फ्रंट के नेताओं ने कैंट की पुरानी अनाज मंडी में अलग-अलग जगह तिरंगे फहराए।

उल्लेखनीय है कि बेटी चित्रा सरवारा को कैंट विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट न मिलने से नाराज होकर पूर्व मंत्री निर्मल सिंह कांग्रेस छोड़कर फ्रंट का गठन किया था। चित्रा ने कैंट तो निर्मल ने सिटी हलके से चुनाव लड़ा था। दोनों को कांग्रेस प्रत्याशियों से ज्यादा वोट मिले थे और दूसरे नंबर पर रहे थे। तभी से फ्रंट और कांग्रेस में होड़ है।

फ्रंट ने पुरानी अनाज मंडी में स्वतंत्रता सेनानी भगत राम शुक्ला के पौत्र आनंद मोहन शुक्ला के हाथों ध्वजारोहण कराया। मौके पर पूर्व जिप चेयरमैन ब्रह्मपाल राणा, केंटोनमेंट पार्षद वीरेंद्र गांधी, जरनैल माजरा, अजय वालिया, हरमिंद्र हीरा, अजय पहलवान, सुनीला विग, सरिता वर्मा, विकास वालिया, सुरेश त्रेहन, गगन डांग, राजा सायल, अतुल महाजन, राजकुमार, मलकीयत सिंह, दिनेश आहूजा, लॉरेंस समेत कांग्रेस के पुराने चेहरे फ्रंट के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी अनाज मंडी में अशोक जैन के हाथों ध्वजारोहण कराया। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा का खेमा दिखा। कैंट हलके से चुनाव लड़ चुकी वेणु अग्रवाल, हीरा लाल यादव, परविंद्र परी, सुधीर जायसवाल मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डेमोक्रेटिक फ्रंट की नेता चित्रा वर्करों के साथ तिरंगा फहराती हुईं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31XdQJA

ADD











Pages