1 दिन में रिकॉर्ड 36 मौतें, 319 गंभीर, मरीजों की संख्या 97 हजार के पार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 14 September 2020

1 दिन में रिकॉर्ड 36 मौतें, 319 गंभीर, मरीजों की संख्या 97 हजार के पार

राज्य में कोरोना का संक्रमण खतरनाक होता जा रहा है। सोमवार को एक दिन में रिकॉर्ड 36 लोगों की मौत हो गई है। चिंता की बात यह है कि गंभीर मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। 319 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 50 को वेंटिलेटर तो 269 को ऑक्सीजन सिस्टम पर रखा गया है ताकि उन्हें ऑक्सीजन मिलने के साथ उनकी शरीर की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। अब तक मौतों का आंकड़ा 1061 पर पहुंच चुका है। 24 घंटे में सबसे ज्यादा पंचकूला में 6 और कैथल में पांच मरीजों की जान गई है।

करनाल, यमुनानगर व जींद में 4-4 मौतें हुई हैं। इनके अलावा फरीदाबाद, गुड़गांव, कुरुक्षेत्र, नूंह, सिरसा, में 2-2 और हिसार, फतेहाबाद व भिवानी में 1-1 मौत हुई है। एक दिन में 2125 मरीज ठीक भी हुए हैं, लेकिन 2510 नए मरीज मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब सक्रिय मरीज 21581 हो गए हैं। यानी 22% से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक कुल 97354 संक्रमितों में से 74712 ठीक हुए हैं। उधर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल वापस चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर पहुंच गए हैं।

सक्रिय मरीज 22% से ज्यादा, ऑक्सीजन को लेकर सरकार अलर्ट

सक्रिय मरीज अब कुल संक्रमितों के 22% से ज्यादा हो गए हैं। स्वास्थ्य सचिव राजीव अरोड़ा ने ऑक्सीजन की सुनिश्चितता के लिए सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकारी व निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। हरियाणा में चार एयर सेपरेशन यूनिट हैं। पानीपत की एयर लिक्विड की क्षमता 240 मीट्रिक टन, हिसार की गुप्ता गैस की 3 मीट्रिक टन, गुप्ता इंडस्ट्रीज गैस की 2.5 मीट्रिक टन एवं जिंदल स्टील की क्षमता 6.8 मीट्रिक टन है।

प्रदेश के अस्पतालों में 29 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंक बने हुए हैं। चार टैंक तीन महीने में लगाए हैं। हरियाणा में लिक्विड ऑक्सीजन ले जाने के लिए 62 टैंकर भी रजिस्टर्ड हैं। हरियाणा में इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन बनाने वाली यूनिट को मेडिकल ऑक्सीजन बनाने का लाइसेंस भी दिया गया है। ऑक्सीजन सिलेंडर भरने की 8 यूनिट हैं। ये ऑक्सीजन सिलेंडर भरकर कोविड अस्पतालों तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।

इलाज के लिए पूरे प्रबंध: विज

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि कोरोना मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त प्रबंध किए जा रहे हैं। तीन कोरोना क्रिटिकल केयर सेंटर बनाए जा रहे हैं। यहां दवा से लेकर ऑक्सीजन, वेंटीलेटर तक की सुविधा होगी। राज्य नोडल अधिकारी कोविड-19 ध्रुव चौधरी निगरानी रखेंगे। उन्होंने कहा कि अभी दवा नहीं बनी है। इसलिए लोग मास्क पहनने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें।

अमावस्या पर कुरुक्षेत्र, पिहोवा तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं के इकट्‌ठा होने पर पाबंदी

कुरुक्षेत्र व पिहोवा तीर्थ स्थलों पर अमवास्या पर 17 सितंबर को श्रद्धालुओं के इकट्‌ठा होने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। आमतौर पर पितृपक्ष के दौरान आने वाली अमावस्या को अपने पितरों का पिंडदान करने के लिए कुरुक्षेत्र व पिहोवा तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालु आते हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कुरुक्षेत्र प्रशासन ने अमावस्या के दिन तक उक्त दोनों तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं के एकत्रित होने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई है।

केंद्र के उपायाें ने 38000 माैतेें राेकीं, 14 से 29 लाख कम केस

नई दिल्ली| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि केंद्र सरकार के काेराेना काे नियंत्रित करने के लाॅकडाउन और दूसरे उपायाें से 37000 से 38000 तक कम माैतें हुई हैं और 14 से 29 लाख कम मामले सामने आए हैं। उन्हाेंने साेमवार काे लाेकसभा में बताया कि देश में प्रति दस लाख आबादी पर 3328 केस और 55 माैतें हैं जाे कि दुनिया में सबसे कम स्तर है। काेराेना के 92 फीसदी मामलाें में बीमारी का हल्का स्वरूप देखने में आया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में कोरोना के 60%से अधिक सक्रिय मामले पांच राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, यूपी और तमिलनाडु में हैं।

दुनिया में 1 दिन में रिकॉर्ड मामले

जिनेवा| दुनिया भर में एक दिन में कोरोना वायरस के मामलों ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बयान में बताया है कि पिछले 24 घंटों में दुनिया भर में कोरोना के 307,930 नए मामले दर्ज किए गए जो कि पिछले सप्ताह दर्ज किए गए रिकॉर्ड से 1000 ज्यादा हैं। सोमवार की सुबह तक दुनियाभर में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलांे की संख्या 28,891,676 थी जबकि मौतों का आंकड़ा बढ़कर 922,441 पर पहुंच गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Record 36 deaths in 1 day, 319 serious, number of patients cross 97 thousand


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZEl1pz

ADD











Pages