कमालपुर स्कूल के दो छात्रों का सुपर-100 में चयन, अब निशुल्क ले सकेंगे कोचिंग - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 26 September 2020

कमालपुर स्कूल के दो छात्रों का सुपर-100 में चयन, अब निशुल्क ले सकेंगे कोचिंग

सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दो छात्रों राहुल व गौरव का चयन सुपर-100 के लिए हुआ है। योजना के अनुसार सुपर 100 के लिए उन छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली जाती है जिन्होंने सरकारी स्कूलों से कक्षा 10वीं में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करके राजकीय विद्यालयों में ही नॉन मेडीकल या मेडिकल संकाय में प्रवेश ले रखा है।

ऐसे छात्रों को योजना के तहत जेईई, आईआईटी व एनईईटी परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जाती है। इसके लिए रेवाडी व पंचकुला में कोचिंग केंद्र बनाए गए हैं। स्कूल प्रभारी प्रशांत गौतम ने बताया कि राज्य स्तर पर परीक्षा ली जाती है, जिसमें से 100 छात्र छात्राओं का चयन किया जाता है। छात्रों का चयन करने के लिए अगस्त माह में ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया था और स्कूल के दो छात्रों ने परीक्षा को पास किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two students of Kamalpur school selected in Super-100, now coaching will be free


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i7Ms1i

ADD











Pages