कृषि अध्यादेशों और धान की सरकार खरीद शुरू न होने पर भाकिसं ने फूंका हरियाणा सरकार का पुतला - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 26 September 2020

कृषि अध्यादेशों और धान की सरकार खरीद शुरू न होने पर भाकिसं ने फूंका हरियाणा सरकार का पुतला

भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष सतीश ग्योंग की अध्यक्षता में जवाहर में पार्क में हुई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए किसान विरोधी कृषि अध्यादेशों व धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर रोष जताया और किसानों ने पिहोवा चौक पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। सतीश ग्योंग ने कहा कि सरकार ने पहले 25 सितंबर से सरकारी खरीद का वादा किया था जो अब तक शुरू नहीं हो पाई है।

किसानों ने सरकार का साथ देते हुए पानी बचाने के लिए कम पानी खपत वाली 90 दिन में तैयार होने वाली पीआर 126 और 1509 किस्म धान की रोपाई की थी लेकिन पीआर 126 की खरीद एमएसपी पर की जानी है जो अब तक शुरू नहीं हो पाई है। दूसरी तरफ कृषि अध्यादेशों में एमएसपी का कहीं कोई जिक्र नहीं है।

साथ ही खरीद करने वाली एजेंसियों का कोई रिकॉर्ड नहीं है और न ही विवादों को कोर्ट में ले जाया जा सकता है। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष रणदीप आर्य, प्रांतीय युवा प्रमुख गुलतान नैन, जिला उपाध्यक्ष पाला राम, जसवंत रसूलपुर, बलबीर ग्योंग, दयाल मलिक, जगदीश खुराना व राजपाल मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The Haryana government burnt an effigy of Haryana ordinances and paddy government procurement


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i7cIJo

ADD











Pages