कॉलेज के साथ-साथ अब आईटीआई में भी मिशन एडमिशन जोरशोर से शुरू हो गई है। हाल ही में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग पंचकूला द्वारा दाखिला शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल अनुसार इस बार विद्यार्थियों को आईटीआई में दाखिले के लिए आईटीआई नहीं आना होगा, बल्कि उनके घर द्वार या किसी भी कंप्यूटर केंद्र से विद्यार्थी ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवा सकेगा।
प्रथम शेडयूल अनुसार 1 अक्टूबर को प्रथम मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 6 अक्टूबर तक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाई जाएगी। दाखिला लेने वाले विद्यार्थी 8 अक्टूबर तक ऑनलाइन के माध्यम से दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। इसके उपरांत 10 अक्टूबर तक सीट अलॉटमेंट की जाएगी। बाद में जब विद्यार्थी आईटीआई में आएंगे तो उनके डॉक्यूमेंट की फिर से फिजीकल वेरिफिकेशन की जाएगी।
विद्यार्थी 28 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वर्तमान में जिले में 9 सरकारी तथा 10 प्राइवेट आईटीआई चलाए जा रहे हैं। इन सभी आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। सरकारी आईटीआई कैथल के प्राचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि इस बार आईटीआई में ऑनलाइन ही एडमिशन किए जाएंगे। डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ-साथ फीस भी ऑनलाइन ही जमा करवाई जाएगी। इसके लिए सभी संस्थानों में व्यापक प्रबंध किए गए हंै। दाखिला कमेटी का गठन करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EEYx0w