रोडवेज कार्यशाला में बने कर्मचारियों के शौचालय एवं बाथरूम की हालत कंडम बनी हुई है। इसकी वजह से इनका उपयोग करने वाले कर्मचारी भी डरे हुए हैं। कर्मचारियों ने रोडवेज प्रबंधन से समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है। कर्मचारियों ने बताया कि कार्यशाला परिसर में बने शौचालय एवं बाथरूम की दीवारों में पानी गिरने की वजह से लंबे समय से सीलन बनी हुई है। इसकी वजह से इनके गिरने का भी खतरा पैदा हो गया है। लगातार पानी गिरने की वजह भवन की हालत काफी खराब हो गई है। कर्मचारियों ने प्रबंधन से इनकी हालत को सुधारने की मांग की है।
खिलाड़ियों को ट्रेनिंग व घर पर अमल के लिए बताया डायट प्लान
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा की ओर से वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खेल मंत्री संदीप सिंह ने की। जबकि खेल विभाग के डायरेक्टर डॉ एसएस फुलिया और एसीएस खेल विभाग योगेंद्र चौधरी सहित न्यूट्रिशन एक्सपर्ट रुचि सौडी मौजूद रही। वेबीनार के दौरान न्यूट्रिशन एक्सपर्ट ने खिलाड़ियों को कब किस समय कौन सी डाइट लेनी है इस बारे में उनको बताया। उनको बताया कि ट्रेनिंग के दौरान क्या खाना है और घर जाकर किस समय कौन सी न्यूट्रिशन लेनी है उस बारे में भी बताया गया।
ऐसा इसलिए कि खिलाड़ी उचित डाइट लेकर बेहतर खेल प्रदर्शन कर सकें। खिलाड़ियों को डाइट का चार्ट भी बनाने के लिए कहा। इस मौके पर डीएसओ सुरेश कुमार, बॉक्सिंग कोच मनोज कुमार, फुटबॉल कोच चरण सिंह, वॉलीबॉल कोच शर्मिला यादव, हैंडबॉल कोच आशा रानी, बॉक्सिंग कोच रेणु, तलवारबाजी कोच राजपाल यादव, जिम्नास्टिक कोच विनोद कुमार, वूशु कोच सुनील खत्री और एथलेटिक्स कोच सतवीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cuxzVU