हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रेवाड़ी की कोसली यूनिट की एक बैठक एसोसिएशन के प्रांतीय प्रधान जवाहरलाल दूहन की अध्यक्षता में स्थानीय कृष्णा पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई। इसमें एसोसिएशन के नवनियुक्त जिला प्रधान रामपाल यादव व रेवाड़ी प्राइवेट प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन के जिला प्रधान लविंद्र सिंह भी उपस्थित रहे । जिला प्रधान रामपाल यादव ने संगठन की भूमिका व संगठन की मजबूती के विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। एसोसिएशन के प्रांतीय प्रधान जवाहरलाल ने संकल्प दिलवाया की सभी स्वपोषित विद्यालय समाज व देश हित में एकजुटता के साथ काम करेंगे ।
जिला प्रधान यादव ने स्कूलों से जुड़ी समस्याओं पर विचार विमर्श किया। बसंत स्कूल ढाणी भालखी के संचालक सत्यपाल दहिया ने आगामी 27 सितंबर को रेवाड़ी के माउंट लिट्रा जी स्कूल में होने वाले एसोसिएशन के शपथ कम अभिनंदन समारोह का निमंत्रण दिया। इसमें निजी विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं व नई कार्यकारिणी के गठन के संबंध में भी चर्चा की जाएगी ।
हैप्पी स्कूल कोसली की संचालिका विमला मलिक ,एम बी स्कूल गुड़ियानी से चरण सिंह डागर, सूरज स्कूल के प्राचार्य जोगिंदर सिंह, सरस्वती स्कूल के प्राचार्य धर्मवीर शर्मा, विवेकानंद स्कूल के संचालक देवेंद्र शर्मा ,राधा कृष्ण करौली से बृजमोहन शर्मा ,विश्वकर्मा स्कूल से रामनिवास शास्त्री, गायत्री हाई स्कूल झरोदा नरेश कुमार, न्यू एरा स्कूल से शीला देवी, टैगोर हाई स्कूल से मुकेश शर्मा, सरस्वती स्कूल से नरेश कुमार, यदुवंशी शिक्षा निकेतन से सुकिंदर सिंह , डीएवी पब्लिक स्कूल से सुनील कुमार, कृष्णा पब्लिक स्कूल से संदीप यादव ,न्यू एरा पब्लिक स्कूल गुजरवास से अजय यादव, बाल संस्कार वैली स्कूल से विनोद कुमार, आरपीएस स्कूल कोसली से श्रीभगवान यादव, बसंत स्कूल से सत्यपाल दहिया , राव लाल सिंह पब्लिक स्कूल लुहाना से शत्रुघ्न ,पोल स्टार स्कूल से सुरेश कुमार, सनराइज पब्लिक स्कूल बावल से गजराज सिंह, एम बी स्कूल से सुरेंद्र सिवाच व सुरेन्द्र सिंह पुष्पा कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमालपुर तथा अन्य स्कूल संचालक उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mSWoj3