सहकारिता मंत्री डाॅ बनवारी लाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र के सजग प्रहरी व सच्चे राष्ट्र भक्त के रूप में भारतवासियों के प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले दीनदयाल का उद्देश्य था कि वे राष्ट्र भारत को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक क्षेत्रों में बुलंदियों तक पहुंचा हुआ देख सकें।
जिले के हर बूथ पर मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
भाजपा के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म उत्सव भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव की अध्यक्षता में मनाया गया। जिला अध्यक्ष यादव ने बताया कि जिले के सभी बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उसके बाद कार्यकर्ता वर्चुअल तौर पर भाजपा कार्यालय में आयोजित वेबिनार से जुड़े। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश सह प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री ने कार्यकर्ताओं को पंडित उपाध्याय के जीवन व उनके दर्शन शास्त्र के बारे में बताया।
पूर्व उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष बुद्ध देव यादव सह वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। मंच संचालन कार्यक्रम के संयोजक मा. रमेश शर्मा कोसली ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला, सुनील मूसेपुर, रत्नेश बंसल, महावीर यादव, सतीश खोला, मीडिया प्रभारी यशवंत भारद्वाज, ईश्वर चनेजा, अतुल शर्मा, नवीन शर्मा, बलजीत यादव, नगर पार्षद भूपेंद्र गुप्ता, चांदनी चांदना, सरोज यादव, पुष्पा मुदगिल, दीपा भारद्वाज, नीतू चौधरी, पिंकी यादव, महेश स्वामी, रोशन लाल, दीपक कुमार, कैलाश चंद, डीएन यादव, कुलदीप चौहान, कन्हैया लाल, मनवीर लांबा, अजय कांटीवाल, सुरेंद्र सिंह, दीपक ठाकुर, मोहन तिवारी, सुरेंद्र वशिष्ठ, सुरेखा ढींगड़ा, घनश्याम, नरेश हंदुजा, ईश्वर सिंह सरपंच, नंदलाल, गौरव शर्मा, रविंद्र खंडेलवाल, राहुल खोला, मनजीत, खुशीराम, भूपेंद्र सिंह, दलीप गुप्ता, कुलदीप कुमार, भीम सिंह, अनूप सिंह, यशवंत चौहान, रमेश शर्मा, हिमांशु भारद्वाज, जोगिंदर सिंह, पवन कुमार, हुकुमचंद, महेश शर्मा, करण सिंह यादव, बीरबल वर्मा, अजय आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ey1pvZ