बाइक चोरी के मामले में पीओ घोषित आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष किया पेश - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 24 September 2020

बाइक चोरी के मामले में पीओ घोषित आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष किया पेश

कनीना पुलिस ने गुरुवार को बाइक चोरी के मामले में पीओ घोषित आरोपी महेश को गिरफ्तार कर कनीना न्यायालय में पेश किया है। चौकी प्रभारी गाेविंद सिंह व एचसी सुंदरलाल ने बताया कि रेवाड़ी के कतोबपुरी निवासी महेश ने वर्ष 2011 में कनीना कस्बे से गांव कपूरी निवासी सतीश कुमार की बाइक चोरी की थी। जिसे वर्ष 2013 में पीओ घोषित कर दिया गया था।

आरोपी कनीना-रेवाड़ी टी प्वाइंट पर कही भागने की फिराक में था। जिसे चौकी प्रभारी गोविंद सिंह, एएसआई विद्यानंद व हवलदार सुंदर लाल ने धर दबोचा। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी महेश के साथ चन्द्रपाल भी संलिप्त था। जिससे 15 सितंबर को कनीना कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया था।

चौकी प्रभारी गाेविंद सिंह ने बताया कि इन आरोपियों को बाइक चोरी के आरोपियों को 2011 में बाइक चोरी की वारदात में पकड़ कर कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद आरोपियों ने तारीख पर आना बंद कर दिया। इसके बाद 2013 में महेंद्रगढ़ कोर्ट ने आरोपियों को पीओ घोषित कर दिया गया था। आरोपी महेश को गुरुवार को कनीना न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police presented accused in PO theft case before police


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kGvUiE

ADD











Pages