सरकारी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरसाना के प्रांगण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा की गई। चर्चा में गांव बरसाना के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय, सरकारी प्राइमरी पाठशाला, सरकारी कन्या प्राइमरी पाठशाला के अध्यापक, एसएमसी सदस्य, ग्राम पंचायत के सदस्य, बीआरपी पूजा कौशिक, गांव के गणमान्य व्यक्तियों तथा अभिभावक सेनिटाइज तथा सोशल डिस्टेसिंग के नियमों की पालना करते हुए शामिल हुए।
माैके पर डाॅ. बबीता रानी द्वारा मंच संचालन किया गया। प्राधानाचार्य ज्योति प्रकाश द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति की आवश्यकता तथा उद्देश्यों पर प्रभावपूर्ण प्रकाश डाला गया। माैके पर एसएमसी प्रधान नीलम, एसएस अध्यापिका सुदेश, अध्यापिका नीलम कौशिक, अध्यापिका कमलेश, अध्यापक शीशुपाल वह अन्य सदस्यों ने एनईपी के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/308aoeP