आरकेएसडी कॉलेज की पुस्तकालय समिति द्वारा दो दिवसीय पुस्तक-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए सभी विजिटर ने पुस्तकों का अवलोकन किया तथा अपनी पसंदीदा पुस्तकों की खरीदारी भी की। प्रतिस्पर्धात्मक, मोटिवेशनल एवं व्यक्तित्व विकास विषयों से संबंधित होने के कारण इनकी मांग को देखते हुए विशेष रूप से पब्लिशर से पुस्तकें खरीदने का प्रावधान भी किया गया था।
प्राचार्य डाॅ. संजय गोयल, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने अपनी पसंदीदा पुस्तकों को भी खरीदा। पुस्तकालय समिति ने यह निर्णय लिया है कि विभिन्न विषयों के प्रति विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने के लिए पुस्तक प्रदर्शनी एवं इच्छानुसार खरीदने की सुविधा भी दी जाए। विदित रहे कि पुस्तकालय को अपडेट करके विश्व स्तरीय बनाया गया है, जिसमें दो वातानुकूलित तल तैयार किए गए हैं।
ऑनलाइन डिजिटल सुविधाएं के साथ-2 हजारों शोधपरक पुस्तक एवं पत्रिकाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। नए सत्र से विद्यार्थी देर रात तक इसका प्रयोग कर पाएंगे। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष यशपाल प्रजापति समेत कई गणमान्य लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mVD0SE