पैसे दोगुना करने का झांसा देकर ठगने वाले साधु और दो साथियों को लोगों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 25 September 2020

पैसे दोगुना करने का झांसा देकर ठगने वाले साधु और दो साथियों को लोगों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

क्षेत्र के जागरुक लोगों ने शुक्रवार रुपए दाेगुना करने के आरोपी एक साधु सहित तीन लोगों को उनकी गाड़ी सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में शहर बुचोली रोड पर रह रहे एक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर 21 जुलाई को उसके साथ हुई धोखाधड़ी में 50 हजार रुपए लेकर फरार होने वाले आरोपियों की पहचान महाराज के रुप में की। डीएसपी कुशल सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने धारा 420 और 406 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई थी। रामकिशन उर्फ जीवण ने बताया कि वे शुक्रवार को राजस्थान के बुहाना से महेंद्रगढ़ आ रहे थे। इस दौरान उनके साथ गाड़ी में प्रो-कबड्डी खिलाड़ी सचिन, सहीराम व राहुल थे। रास्ते में गांव जांजडियावास नहर के पास दो गाड़ियां खड़ी देखी। जहां कुछ लोग बाते कर रहे थे। उन्हें कुछ शक हुआ तो उन्होंने अपनी गाड़ी रोक ली। उतरकर वहां उपस्थित लोगों से पूछा तो पता चला कि जेब के रुपए डबल करने की बात बताई जा रही है।

ऐसी वारदात के बारे में उन्होंने सुना हुआ था। उनके एक साथी से इसी प्रकार से 50 हजार रुपए ले उड़े थे। इसके बाद उनका शक और गहरा गया। वे लोग वहां खड़ी गाड़ी के पास गए। जिसमें दो अनजान लोग बैठे थे। पूछताछ की कि महाराज आपके साथ है तो उन्होंने मना कर दिया। वे लोग वहीं खड़े हो गए तथा सब कुछ देखते रहे। कुछ देर बाद जो गाड़ी वाले महाराज को जानने के बारे में अनभिज्ञता जाहिर कर रहे थे। वे ही उसे गाड़ी में बैठाकर वहां से चल दिए। उन्होंने उनका पीछा किया तो वे महाराज को गांव जाटवास के पास उतारकर स्वयं जाटवास मोड़ पर आकर खड़े हो गए।

महाराज वहां बाइक सवारों को रूकवाकर रुपए दाेगुने करने का झांसा देने लगा तो उन्होंने लोगों को बताया कि ऐसा कुछ नहीं हैं। महाराज लोगों को बरगला रहा है। आगे आकर देखा कि गाड़ी मोड़ पर खड़ी है। उन्होंने गाड़ी व उसमें सवार दो लोगों को पकड़ लिया तथा बाद में उनके फोन पर जब महाराज का फोन आया तो उसे भी बदरवाल सिटी के पास पकड़कर महेंद्रगढ़ पुलिस को सौंप दिया। मामले को लेकर पुलिस गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। जिले में रुपए डबल करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के कई मामले हो चुके हैं। अटेली, महेंद्रगढ़ शहर के चामधेड़ा रोड सहित अन्य कई स्थानों पर ऐसी वारदातों की शिकायतें सामने आई हैं।

एक पीड़ित ने थाने पहुंचकर की आरोपियों की पहचान

शहर के बुचोली रोड के निवासी इन्द्रजीत ने बताया कि वह अटेली निवासी है। इलाहाबाद महेंद्रगढ़ शहर के बुचोली रोड पर रह रहा है। 21 जुलाई को सुबह 9.45 बजे वह घर से अटेली जाने के लिए निकला था। पंचमुखी मंदिर के पास से होते हुए वह अटेली रोड की तरफ जा रहा था। पीछे से एक आई-20 गाड़ी आई। जिसे एक 25-30 उम्र का व्यक्ति चला रहा था। उसके बगल में एक बाबा बैठा था। उन्होंने उससे बाबा खेतानाथ मंदिर सीहमा जाने का मार्ग पूछा। इसके बाद वह उससे बातें करने लगा। मुझे अपना धर्म का तीसरा भाई कहने लगा।

बातों में उलझाकर प्रसाद के रुप में 10 दिए। जिसमें से उसने पानी निकालकर दिखाया। फिर दो-तीन और चमत्कार दिखाए और बोला कि जेब में जो पैसे हैं, उन्हें हाथ लगवाओ इससे घर में खुशी व धन दोनों बढ़ेंगे। पर्स में रखे रुपयों को हाथ महाराज ने पर्स वापस कर दिया तथा पॉकेट में और रुपयों को भी हाथ लगवाने के लिए निकालकर देने को कहा। उसने जेब से 50 हजार रुपए महाराज को दे दिए। महाराज ने रुपए लेकर कहा कि इन्हें फाड़ दूं, धर्म के होंगे तो बचेंगे नहीं तो फट जाएंगे। इन्द्रजीत ने कहा कि उसके पास तो धर्म के ही है। इसके बाद महाराज ने पैसों को माथे पर लगाने का नाटक किया। इसी दौरान महाराज की गाड़ी का चालक गाड़ी स्टार्ट कर वहां से फरार हो गए। इस घटना की शिकायत पीड़ित ने 21 जुलाई को ही महेंद्रगढ़ सिटी पुलिस को देकर आरोपियों को पकड़कर रुपए बरामद किए जाने की मांग की थी।

वाट्सएप पर फोटो भेजी तो हुई आरोपियों की पहचान

इन्द्रजीत ने बताया कि उनके साथियों ने उसे महाराज की फोटो भेजी तो उसे उसने पहचान लिया। पहले महाराज आई-20 गाड़ी से आया था और आज गाड़ी से आया। गाड़ी में देखा तो पता चला कि गाड़ी में अन्य दो-तीन टेम्परेरी नंबरों की प्लेट भी है, जिन्हें थाने में मौजूद लोग गाड़ी के शीशों से झांककर देखते रहे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई थी। पूछताछ में और भी मामले उजागर होने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महेंद्रगढ़ थाने में बैठे पकड़े गए तीनों आरोपी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30qtEVp

ADD











Pages