शिरोमणि अकाली दल बादल हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सौथा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसान विरोधी तीनों अध्यादेश पारित कर साबित कर दिया कि भाजपा सरकार किसानों का भला नहीं कर सकती। गेहूं के समर्थन मूल्य में मामूली सी बढ़ोतरी कर सरकार अपनी पीठ अपने आप थपथपा रही है जबकि कृषि संबंधी उपकरण, उर्वरक और पेस्टीसाइड के दाम कई गुणा बढ़ गए हैं।
शरणजीत सिंह सौथा सीवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति किसानों को बर्बाद करना है। सरकार ने अध्यादेश पारित करके किसानों को प्राइवेट एजेंसियों के हवाले करना चाहती है। आज वो ही एजेंसियां किसान की मजबूरी का लाभ उठाकर एमएसपी से बहुत कम रेट में किसानों की फसल खरीद रही है।
जब सरकार मंडियों को कमजोर करके इनको खुली छूट दे देगी तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एजेंसियां किस तरह से किसानों का शोषण करेंगी। सरकार अध्यादेशों में प्रावधान करे कि एमएसपी से कम खरीद नहीं होगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पार्टी किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा करती है और इसकी जांच की मांग करती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i5Y0lO